फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trucks from the chaos of a tight spot

ट्रकों की अराजकता से सांसत

Fri, 29 Jul 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 29 Jul 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Trucks from the chaos of a tight spot
लहरतारा से चांदपुर तक ट्रांसपोर्ट एरिया में बेतरतीब खड़े ट्रकों के कारण लगा भीषण जाम।
 यातायात पुलिस, मंडुवाडीह थाना और आरटीओ की अनदेखी के कारण इन दिनों बौलिया तिराहे से चांदपुर चौराहे तक राहगीरों को रोजाना सांसत झेलनी पड़ रही है। कदम-कदम पर आड़े-तिरछे खड़े ट्रकों से यहां अक्सर जाम लगा रहता है और 60 फीट से अधिक चौड़ाई होने के बावजूद सड़क पर पैदल चलने तक की जगह नहीं रह जाती। ट्रकों के बेतरतीब खड़े रहने से सामान्य तौर पर भी यहां सड़क बमुश्किल 30 तीस फीट चौड़ी नजर आती है। गुरुवार दोपहर बेतरतीब खड़े ट्रकों से सैकड़ों वाहन यहां जाम में फंस गए। सूचना पाकर बाइक से आए पुलिस कर्मियों ने लाठी फटकार कर ट्रकों को किनारे कराया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन



सावन मेले के मद्देनजर यातायात पुलिस की ओर से लागू किए गए रूट डायवर्जन के प्रावधान भी यहां बेमतलब बन गए हैं। सावन महीने में मोहनसराय बाईपास से शहर की ओर भारी मालवाहक वाहनोें के आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही, एनएच-दो और पुराना जीटी रोड की एक लेन कांवरियों के लिए आरक्षित की गई है। मगर, इस प्रतिबंध का असर चांदपुर चौराहे से बौलिया तिराहे के बीच नहीं दिखता। सैकड़ों की संख्या में ट्रक पटरियों के साथ ही सड़क की दोनों लेन पर खड़े रहते हैं जिसके चलते बौलिया तिराहे से चांदपुर चौराहे तक का इलाका अक्सर जाम की जद में रहता है। बावजूद इसके मंडुवाडीह थाना, ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ के स्तर से कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन



लहरतारा चौराहे पर पुलिस पिकेट है, बावजूद इसके यहां भी जाम की समस्या बनी रहती है। पिकेट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती तो हर वक्त रहती है लेकिन उनका ध्यान यातायात प्रबंधन पर कम और गैर जनपद के वाहनों से वसूली पर ज्यादा रहता है। कैंट, बौलिया और मंडुवाडीह की ओर से आने वाले वाहनों के पहले निकलने की होड़ यहां अक्सर जाम का कारण बनती है। चौराहा जाम हुआ नहीं कि इसका असर मंडुवाडीह, चांदपुर से कैंट तक पहुंच जाता है और शहर के एक बड़े हिस्से की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लहरतारा से चौकाघाट के बीच यातायात पुलिस के प्रतिबंध के बावजूद उधर से गुजर रहे 46 छोटे-बड़े मालवाहक वाहन गुरुवार को सीज कर दिए गए। यह कार्रवाई एसपी ट्रैफिक कमल किशोर ने औचक निरीक्षण कर की। सीज किए गए सभी मालवाहक वाहनों को यातायात पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया है। एसपी ट्रैफिक ने फिर स्पष्ट किया है कि चौकाघाट फ्लाईओवर के विस्तार कार्य के चलते लहरतारा से चौकाघाट के बीच सिर्फ सवारी वाहन चलेंगे।



ट्रैफिक पुलिस को यातायात प्रतिबंधों के उल्लंघन की शिकायत मिली थी। इसके मद्देनजर एसपी ट्रैफिक ने लहरतारा स्थित रेलवे कैंसर अस्पताल से चौकाघाट के बीच हालात का जायजा लिया। प्रतिबंध के बावजूद मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल उन वाहनों को सीज कराया। साथ ही, मातहतों को हिदायत दी कि निर्धारित यातायात प्रतिबंधों का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। लापरवाही की शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी। एसपी (ट्रैफिक) ने बताया कि चौकाघाट फ्लाईओवर के विस्तारीकरण का काम जारी होने के चलते लहरतारा से चौकाघाट के बीच सड़क की हालत बेहद खराब है और रोजाना मालवाहक वाहन यहां फंस जाते हैं। जिन्हें निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ता है और जाम अलग से लगता है। इसे देखते हुए मोहनसराय की ओर से आने वाले मालवाहक वाहनों को लहरतारा चौराहे से मंडुवाडीह की ओर मोड़ दिया जाए। इसी तरह से चौकाघाट चौराहा से मालवाहक वाहनों को लहुराबीर वाले मार्ग पर मोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed