{"_id":"58f78bf44f1c1b0b52471f29","slug":"triple-talaq-given-to-pregnant-wife-in-jaunpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के जौनपुर में गर्भवती पत्नी को रजिस्ट्री से दिया तीन तलाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के जौनपुर में गर्भवती पत्नी को रजिस्ट्री से दिया तीन तलाक
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
triple talaq
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय थाना क्षेत्र निवासी मोबरशीरीन बानो को रजिस्टी पत्र में तीन तलाक लिखकर पति ने तलाक दे दिया है। मोबरशीरीन बानो ने पति एवं ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए परामर्श केंद्र में गुहार लगायी हुई है।
विज्ञापन
बानो ने दीवानी न्यायालय में भी भरण पोषण व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा किया है जो चल रहा है। बुधवार को परिवार परामर्श केंद्र में अपनी विकलांग बच्ची के साथ पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई जहां विपक्षी पति वारिस निवासी अंबेडकरनगर व ससुराल वालों को नोटिस जारी कर 10 मई को तलब किया गया है।
विज्ञापन
उधर मोबरशीरीन बानो ने दीवानी न्यायालय में भी भरण पोषण व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा किया है जो चल रहा है। मोबरशीरीन ने बताया इस बीच उसके पति ने रजिस्ट्री पत्र में लिखकर तीन तलाक भेज दिया है। मोबरशीरीन बानो ने परामर्श केंद्र में घरेलू हिंसा का मुकदमा 27 फरवरी 2017 को दाखिल किया था।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसका निकाह 21 अप्रैल 2009 को अंबेडकर नगर निवासी वारिस के साथ हुआ था। पति और ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपए व बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करते थे। इस बीच उसे एक बच्ची भी पैदा हुई।
दहेज की मांग पूरी न होने पर 12 फरवरी 2017 को सुबह वारिस व अन्य ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया । उस वक्त वह गर्भवती थी ।उसने अपनी बच्ची के लिए भरण पोषण व मकान में रहने एवं ससुराल वाले भविष्य में घरेलू हिंसा न करें ,यह मांग की।
परामर्श केंद्र ने पति व ससुराल वालों को पिछली तारीख पर नोटिस भेजा। जिस पर पति वारिस ने मोबरशीरीन को उसकी अनुपस्थिति में तीन तलाक देकर रजिस्ट्री से सूचना मायके में भेज दी।
बुधवार को मोबरशीरीन ने बताया कि उसके पति वारिस मौलाना हैं तथा जब उसने घरेलू हिंसा का मुकदमा कर अपने अधिकारों की मांग किया तब उन्होंने उसे तीन तलाक देकर सूचना रजिस्ट्री से भेज दिया है।