फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tricolor procession started amid patriotic slogans

Varanasi News: देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के बीच निकली तिरंगा यात्रा

Thu, 14 Aug 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tricolor procession started amid patriotic slogans
अभोली ब्लॉक के परऊपुर से अमर शहीद झूरी सिंह स्मारक तक निकली तिरंगा यात्रा। स्रोत ​शिक्षक - फोटो : संवाद
अभोली। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले भर में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। जिसमें सामाजिक संगठनों के साथ अलग-अलग विभाग शामिल हो रहे हैं। बुधवार को भी जिलेभर में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति के नारे लगाए गए। यात्रा में युवा देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन

इसी तरह ज्ञानपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र से सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल के नेतृत्व में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम में तिरंगे के महत्व को बताना एवं नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना रहा। डीघ ब्लॉक के बाल विकास परियोजना कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीडीपीओ सरिता मौर्या के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं। तिरंगा यात्रा कार्यालय से शुरू होकर जंगीगंज बाजार में भ्रमण करते हुए फिर कार्यालय में समाप्त हुई। मौके पर सन्नो, नेहा सिंह, आशा मिश्रा, रेखा कश्यप, रन्नो, सरोज, कृष्णा, सरवरी और सुनीता समेत कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इसी तरह अभोली ब्लॉक के परऊपुर स्थित अमर शहीद ठाकुर झूरी सिंह स्मारक स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में 400 बच्चे शामिल हुए। मौके पर प्रधान महेश्वरी प्रसाद शुक्ला, राजेश पाठक, लवकुश दुबे आदि रहे।
विज्ञापन

चौरी क्षेत्र के लच्छापुर जेडीयू के यूपी प्रदेश महासचिव डीएम सिंह गहरवार ने युवाओं के साथ ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा लच्छापुर चौरी से चलकर चौरी बाजार होते हुए इंदिरा मिल चौराहे पर पहुंची। वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रजपुरा, भदोही नगर होकर स्वामी विवेकानंद चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ट्रैक्टर यात्रा को समाप्त किया। मौके पर जयप्रकाश पटेल, विजय सिंह, सुरेश मौर्य, चंद्रशेखर धीवर, विजय राज यादव, किशन सिंह, प्रशांत तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed