जापान और चीन की टेक्नोलॉजी से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 39 मेकैनिकल अफसरों ने चीन में लिया प्रशिक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलेट ट्रेन के लिए टेक्नोलॉजी भले ही जापान से ली गई हो, मगर प्रबंधन और ट्रैक मेंटेनेंस चीन मॉडल पर आधारित होगा। इसके लिए प्रशिक्षण लेने और हाई स्पीड ट्रेन परिचालन को समझने के लिए भारतीय रेलवे के 39 मेकैनिकल अफसरों को चीन भेजा गया था।
इसमें डीरेका के उप महाप्रबंधक नितिन मेहरोत्रा और डिप्टी सीएमई ब्लाक एसके सिंह भी शामिल रहे। दो हफ्तों की ट्रेनिंग में बुलेट ट्रेन की स्थापना, नेटवर्क की जानकारी देने के साथ और स्टेशनों का भ्रमण कराया गया। कई सेशन में बुलेट ट्रेन के संचालन व रखरखाव को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से समझाया गया।
ये भी पढ़ें : लोलार्क कुंड में स्नान के लिए कल रात से लगी श्रद्धालुओं की भीड़, दंपति रखते हैं इसमें बड़ी आस्था
17 अगस्त को यह दल चीन के लिए रवाना हुआ था और दो सितंबर को लौटा। इस दौरान सिचुआन के चेंदू स्थित साउथ वेस्ट जियाओटोंग यूनिवर्सिटी में शुरुआती सेशन चले। इसमें बुलेट ट्रेन के नेटवर्क विकास व मेंटेनेंस की जानकारी दी गई।
टीम सदस्यों के अनुसार, चाइनीज रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी सहित विभिन्न जानकारों ने बताया कि कैसे चीन ने हाई स्पीड ट्रेन के नेटवर्क को बढ़ाया। वहां पहले दो शहरों के बीच छोटे-छोटे ट्रैक का निर्माण हुआ और बाद में उन्हें जोड़ दिया गया। यह भी बताया कि रात में हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद किस तरह से वह ट्रैक को मेंटेन करते हैं।
ये भी पढ़ें : गाजीपुर : लड़की के वेष में देख युवक को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने छुड़ाया
अधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण से यह तो स्पष्ट हो गया कि अहमदाबाद और मुंबई के बीच प्रस्तावित हाई स्पीड ट्रेन की रेल लाइन डेडिकेटेड लाइन होगी। इस पर स्लो स्पीड ट्रेन नहीं चलेगी। रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट की तर्ज पर दोहरी जांच व्यवस्था, अंडरग्राउंड या एलिवेटेड ट्रैक, फेसिंग वाले ट्रैक के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मोहित वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर मनोज सिंह, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर कैरेज एंड वेगन कौस्तुभमणि पांडेय, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक ओपी यादव भी मौजूद रहे। बताते चलें कि वाराणसी-आगरा सहित कई रूटों पर हाई स्पीड ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है।