{"_id":"6a226357243893bff4089304","slug":"train-of-15-wagons-derail-in-jharkhand-many-trains-cancelled-and-many-diverted-in-sonbhadra-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rail Accident: झारखंड में कोयला लदी मालगाड़ी के 15 डिब्बे बेपटरी, कई ट्रनों को किया गया निरस्त; कई डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rail Accident: झारखंड में कोयला लदी मालगाड़ी के 15 डिब्बे बेपटरी, कई ट्रनों को किया गया निरस्त; कई डायवर्ट
Fri, 05 Jun 2026 11:19 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:19 AM IST
सार
झारखंड के राजहरा स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15 डिब्बे बेपटरी हो गई। इस दौरान डब्बे पलटने से कई पटरियों पर आवागमन बाधित हो गया। मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं दुर्घटना के कारण कई ट्रेनों को निरस्त और डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
बेपटरी हुए डब्बे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गढ़वा-चोपन रेल मार्ग पर राजहरा स्टेशन के समीप बृहस्पतिवार की रात में एक रेल दुर्घटना हुई। रेलवे के अनुसार 302/23 किलोमीटर पोल के पास लांग हॉल कोयला लदी मालगाड़ी के 15 डिब्बे अप लाइन पर बेपटरी हो गए। हादसे के बाद तीसरी रेल लाइन भी प्रभावित हो गई, जिससे इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि डिब्बों के पटरी से उतरकर लाइन पर पलट जाने के कारण दोनों दिशाओं में रेल परिचालन प्रभावित हो गया। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। रेल मार्ग अवरुद्ध होने से कई यात्री ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा, जबकि कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया गया।
विज्ञापन
रेलवे ने कोलकाता से मदार जाने वाली यात्री ट्रेन को धनबाद से कटनी तक डायवर्ट कर दिया, वहीं शक्तिपुंज एक्सप्रेस को धनबाद से गढ़वा रोड तक वैकल्पिक मार्ग से चलाया गया। जबलपुर से कोलकाता जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस को गढ़वा रोड से डेहरी-ऑन-सोन और गया होते हुए धनबाद तक संचालित किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा बरवाडीह-चुनार तथा चुनार-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। गोमो-चोपन एवं चोपन-गोमो पैसेंजर सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं। रांची-चोपन इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा चोपन-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन भी मार्ग बहाल होने तक निरस्त कर दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। लाइन बहाल होने के बाद ही रेल सेवाएं सामान्य हो सकेंगी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।