फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traffic jam in varanasi due to marriage procession

बनारस में बारातियों की नादानी ने बढ़ा दी परेशानी

Mon, 19 Feb 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 19 Feb 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
traffic jam in varanasi due to marriage procession
चार किमी लंबे जाम से छुटकारा के लिए पुलिस ने किया कड़ी मशक्कत - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था पर रविवार को भीषण लगन का असर दिखा। शाम से रात तकरीबन 11 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर बारातियों के नाच-गाने और आतिशबाजी के कारण वाहन रेंगते से नजर आए। इस दौरान जाम में कई एंबुलेंस में मरीज भी फंसे रहे लेकिन उनकी मदद को कोई आगे आता नहीं दिखा।
विज्ञापन


बारातें जब गंतव्य तक पहुंच गई तो राहगीरों को सुकून मिला। इस दौरान कई प्रमुख चौराहों पर रविवार होने के कारण पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं दिखे। वहीं, जहां पुलिसकर्मी मौजूद थे वहां जाम छुड़ाने के लिए कुछ प्रयास नहीं करते देखे गए।  
विज्ञापन


डीरेका और संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में क्रमश: सामूहिक विवाह और आरएसएस प्रमुख का कार्यक्रम आयोजित था। इसके चलते रविवार होने के बावजूद भी दिन में डीरेका के सामने मंडुवाडीह से भिखारीपुर तिराहा मार्ग, एफसीआई गेट के सामने की सड़क और अंधरापुल से जगतगंज मार्ग पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शाम होते ही लंका स्थित मालवीय चौराहा से रविदास गेट चौराहा, भिखारीपुर तिराहा, चितईपुर चौराहा, संकटमोचन मोड़ से दुर्गाकुंड, कमच्छा, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, गोदौलिया से मैदागिन, नई सड़क, गुरुबाग, रथयात्रा, सिगरा, फातमान, मलदहिया, लहुराबीर से कबीरचौरा मार्ग, कैंट रेलवे स्टेशन से अंधरापुल चौराहा तक, नदेसर, अर्दली बाजार और पांडेयपुर चौराहा सहित कुछेक अन्य इलाकों में रुक-रुक कर देर रात तक जाम लगता रहा।

सड़कों पर जूझे लोग

traffic jam in varanasi due to marriage procession
चार किमी लंबे जाम से छुटकारा के लिए पुलिस ने किया कड़ी मशक्कत - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के कछवा रोड बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम पांच बजे से लगे भीषण जाम से लोग लगभग तीन घंटे तक जूझते रहे। वाहनों के पहिए रेंग रहे थे। नेशनल हाईवे चौड़ीकरण के कारण सर्विस रोडपर खुदाई होने के कारण कपसेठी और चुनार मार्ग पर वाहनों के घूमने के चक्कर में नेशनल हाईवे पर वाराणसी की ओर से आने वाले ट्रकों की लंबी कतार लग गई।

वहीं, जल्दी निकलने के चक्कर में बारातियों की गाड़ियां गलत साइड जाने लगी। जिससे जीटी रोड पर तमाचाबाद से रुपापुर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

अपना दल विधायक दल के नेता एवं सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल उर्फ नीलू विधायक को जाम में फंसता देख अपना दल समर्थकों ने कछवा रोड चौराहे पर जाम छुड़ाने में लग गए और किसी प्रकार विधायक की गाड़ी को जाम से बाहर निकाला।

जाम में दर्जनों की संख्या में दूल्हों की गाड़ियां भी फंसी थी। शाम पांच बजे से लगे भीषण जाम को हटाने में मिर्जामुराद थानाध्यक्ष अवनीश कुमार राय मयफोर्स मौके पर पहुंचे और तमाचाबाद से रुपापुर लगे करीब तीन किलोमीटर लंबे जाम से कड़ी मशक्कत के बाद रात पौने आठ बजे जाम को हटाया।  उधर, चौबेपुर कस्बे में भी जाम रहा। वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग, चौबेपुर-बलुआ घाट मार्ग व चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर लोग घंटों जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed