{"_id":"5c837153bdec22142c5ca0dd","slug":"traffic-constable-honestly-work-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़ा था लावारिस बैग, सिपाही ने ईमानदारी से निभाई अपनी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पड़ा था लावारिस बैग, सिपाही ने ईमानदारी से निभाई अपनी ड्यूटी
Sat, 09 Mar 2019 01:42 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
सिपाही प्रकाश रंजन
- फोटो : amar ujala
महंगी चीजें मिलने पर इंसान की नीयत डगमगा जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इससे बिल्कुल उलट हुआ। एक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
वाराणसी की ट्रैफिक पुलिस के सिपाही प्रकाश रंजन की ड्यूटी गुरुवार को अंधरापुल क्षेत्र में लगी थी। जहां उनको एक लावारिस बैग मिला। बैग में लैपटॉप, आईपॉड, शस्त्र लाइसेंस सहित कई अन्य जरूरी कागजात थे। कागजातों के आधार पर प्रकाश रंजन ने टकटकपुर निवासी जितेंद्र सिंह का पता लगाया। इसके बाद उन्हें बुलाया और उनका बैग वापस कर दिया।
विज्ञापन
बैग वापस मिलने से प्रसन्न जितेंद्र ने प्रकाश की खासी प्रशंसा की। साथ ही, अपनी ओर से नगद राशि देने की कोशिश की जिसे लेने से प्रकाश ने इंकार कर दिया। प्रकाश रंजन ने इसे अपनी ड्यूटी बताई। जितेंद्र के अनुसार परसों पांडेयपुर इलाके से उनका बैग उचक्कों ने उड़ा दिया था। उसमें रखे 25 हजार रुपये निकाल कर बैग अंधरापुल इलाके में फेंक दिया था जो सिपाही प्रकाश रंजन को ड्यूटी के दौरान मिला।
विज्ञापन