फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   top ten news in varanasi

वाराणसी की 10 खबरें एक क्लिक मेंः पत्नी ने लगाई फांसी, रामजानकी मंदिर के महंत हुए ब्रह्मलीन

Tue, 09 Apr 2024 12:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 12:02 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में सोमवार को अपराध के कई मामले सामने आए। दूसरी तरफ, एक खबर यह है कि मंगलवार को शहर में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र जिले में पहुंचेंगे। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
top ten news in varanasi
दस खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया स्थित एक मकान में पति से घरेलू विवाद के बाद पंखे के सहारे फंदा लगाकर पत्नी ने जान दे दी। लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांजा गली में पेशे से ड्राइवर अजय चौहान उर्फ खिचड़ू की पत्नी गुंजा (22) सोमवार सुबह 11 बजे मायके फुलवरिया चली गई थी।

वहां से तीन बजे आई। आने के बाद पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन हुई। अजय अपने छह माह के बच्चे कार्तिक को लेकर घर से बाहर निकल आया। लौटा तो पत्नी दरवाजा बंद कर अंदर साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। 
विज्ञापन


पुलिस ने किया चालान तो घर आकर फिर पत्नी को पीटा
गिलट बाजार क्षेत्र की राजेश्वरी नगर कॉलोनी की दीक्षा तिवारी की शिकायत पर शिवपुर थाने की पुलिस ने पति अतुल कुमार तिवारी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। जमानत पर छूट कर आने के बाद पति ने फिर पत्नी की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद से घर छोड़ कर भागा हुआ है। दीक्षा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। तब से उसके साथ मारपीट हो रही थी। शनिवार सुबह भी उसके पति ने उसे मारा पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाबदर अपराधी घर पर मिला, गिरफ्तार
जिलाबदर शराब माफिया शिवशंकर सेठ उर्फ बाबू सेठ को सोमवार को बड़ागांव से बड़ागांव थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी मिला है। बड़ागांव थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि बड़ागांव निवासी बाबू 26 दिसंबर को जिलाबदर किया गया था। सूचना मिली कि वह अपने घर पर है। सूचना के आधार पर छापामार कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवशंकर के ऊपर 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

साइबर क्राइम में पांच साल में गिरफ्तार आरोपियों की खोलें हिस्ट्रीशीट
साइबर क्राइम को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) चंद्रकांत मीणा को कहा है कि बीते पांच साल में साइबर क्राइम में जितने भी आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, उन्हें सूचीबद्ध कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलें और निगरानी की जाए। जो साइबर क्रिमिनल दूसरे जिलों या प्रदेशों के हों उनके संबंध में संबंधित पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर जानकारी दी जाए।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि साइबर क्रिमिनल जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर अपराध करने लगते हैं। ऐसे में उनकी निगरानी बहुत जरूरी है। साइबर क्रिमिनल की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए। वह क्या कर रहे हैं। उनके आय के स्रोत का क्या है। समय-समय पर उनके बैंक खातों को चेक किया जाए कि पैसा कहां से आ रहा है।

दुकान से बेदखल करने के मामले में जेसीपी से मिले व्यापारी
दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के हौज कटरा में व्यापारी संतोष यादव की दुकान पर जबरन शटर लगाने और मारपीट के मामले की शिकायत व्यापारियों ने सोमवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन से की है। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, महामंत्री कविंद्र जायसवाल ने बताया कि किरायेदार संतोष यादव को जबरन दुकान से खींच लाया गया।

मनबढ़ों ने दुकान का शटर गिराया और वेल्डिंग भी करा दी। आरोप है कि पुलिस तैनात थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जेसीपी ने आश्वस्त किया कि जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। मुलाकात में युवा अध्यक्ष राजेश पांडेय, एसएस बहल, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता रहे। 

राम जानकी मंदिर के महंत स्वामी हनुमानदास हुए ब्रह्मलीन
दशाश्वमेध घाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर के महंत स्वामी हनुमानदास ब्रह्मलीन हो गए। महंत स्वामी हनुमानदास श्री हनुमत संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौकाघाट के प्रबंधक भी थे। यह जानकारी उनकी शिष्या कृष्णादासी ने दी। उन्होंने बताया कि बीते 10 दिनों से स्वामी हनुमानदास अस्वस्थ थे। संत समाज उनके ब्रह्मलीन होने से मर्माहत हैं। स्वामी हनुमानदास को दशाश्वमेध घाट पर ही जल समाधि दी गई। विद्यालय की प्रबंध समिति के उपमंत्री इंद्रप्रकाश पांडेय, कोषाध्यक्ष परमानंद मिश्र, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्र आदि रहे। 

मंगलवार को शहर पहुंचेंगे राजस्थान के राज्यपाल
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा मंगलवार को शहर पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम को संकटमोचन दर्शन करेंगे। 10 अप्रैल को सुबह बाबा काशी विश्वनाथ दर्शन पूजन के बाद दोपहर 12 बजे बरजी, दानगंज, वाराणसी में निर्मित संजीवनी संस्थान के दिव्यांग पुनर्वास, प्रशिक्षण एवं चिकित्सा भवन का उद्घाटन करेंगे। 11 अप्रैल को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 

बीएचयू की दो शोध छात्राओं ने राष्ट्रीय सम्मेलन में जीते पुरस्कार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की दो शोध छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में पुरस्कार जीते हैं। गत पांच और छह अप्रैल को स्वामी राम हिमालय यूनिवर्सिटी देहरादून की ओर आयोजित जी-20 राष्ट्रीय सम्मेलन ‘रोगाणुरोधी प्रतिरोध एएमआर : अनुसंधान, प्राथमिकताएं और कार्य योजना’ में उन्हें सम्मानित किया गया।

बायोकेमिस्ट्री विभाग में आणविक माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला की छात्रा गरिमा कंडवाल ने प्रथम और अनुजा कक्कड़ ने उत्कृष्ट पोस्टर प्रस्तुति के लिए तृतीय पुरस्कार जीता। सम्मेलन में आईआईटी रुड़की, आईआईटी खड़गपुर, दिल्ली विश्वविद्यालय समेत 70 संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। गरिमा और अनुजा ने ‘दवा प्रतिरोधी तपेदिक (टीबी) के उपचार के लिए इंजीनियर्ड बैक्टीरियोफेज के उपयोग’ पर अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया। इससे पहले गरिमा को 2023 में प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप (पीएमआरएफ) से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

बीएचयू में 14 को अवकाश, परीक्षाएं होंगी
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 14 अप्रैल को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। मगर, अगर इस दिन कोई परीक्षा पूर्व निर्धारित होगी तो वह अपने तय समय के अनुसार ही होगी। साथ ही आवश्यक कार्यों से संबंधित विभाग भी खुले रहेंगे। यह जानकारी उप कुल सचिव सामान्य प्रशासन रंजीत शांडिल्य ने दी। 


बीएचयू में क्रिकेट प्रतियोगिता 12 से 16 अप्रैल तक
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से अंतर संकाय (पुरुष) क्रिकेट प्रतियोगिता 12 से 16 अप्रैल तक होगी। क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो़ बीसी कापरी ने बताया कि प्रतियोगिता बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में खेली जाएगी। आयोजन सचिव डॉ़ वैभव राय ने बताया कि प्रतियोगिता में खेलने के लिए टीमों को नौ अप्रैल तक आवेदन करना होगा। महिला वर्ग की अंतर छात्रावास की 9 अप्रैल से होने वाली निरस्त कर दी गई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed