फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tomorrow is last date in BHU admission for online application

BHU में ऑनलाइन आवेदन का मौका आज तक, इन तारीखों में होगी प्रवेश परीक्षा

Wed, 28 Feb 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 28 Feb 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow is last date in BHU admission for online application
BHU
बीएचयू में स्नातक-स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का बुधवार को अंतिम दिन है। 22 जनवरी से शुरू आवेदन की प्रक्रिया में अब तक 12 हजार सीटों के करीब 4.50 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में पिछले सप्ताह आवेदन के लिए आधार कार्ड का विकल्प देने के फैसले के बाद प्रवेश करने वालों की संख्या बढ़ी है। विश्वविद्यालय में स्नातक-स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए 22 जनवरी से शुरू आवेदन में पहले 21 फरवरी अंतिम तिथि घोषित की गई थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने पहली बार आवेदन में आधार कार्ड नंबर को अनिवार्य किया था। बहुत से ऐसे छात्र थे जिनके पास आधार कार्ड नहीं था और उन्होंने इसके लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से फार्म नहीं भर सके। 21 फरवरी को ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने न केवल 28 फरवरी तक तिथि बढ़ाने का फैसला लिया बल्कि आधार कार्ड के विकल्प के रुप में सात नये विकल्प भी दिए थे।


अब अभ्यर्थियों के पास महज गुरुवार तक का ही मौका है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पारदर्शिता के लिहाज से ही इस बार प्रवेश परीक्षा के समय पहचान पत्र रखने को अनिवार्य किया गया है। 15 अप्रैल से शुरू होकर 27 मई तक प्रवेश परीक्षा चलेगी। इसमें 15, 29 अप्रैल, 13, 20 और 27 मई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed