{"_id":"603336588ebc3ee8f533b1e6","slug":"todays-active-corona-cases-of-varanasi-22-feb-2010","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सप्ताह भर से शहर में नहीं मिला कोई कोरोना मरीज, डॉक्टर बोले- कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सप्ताह भर से शहर में नहीं मिला कोई कोरोना मरीज, डॉक्टर बोले- कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूरी
Mon, 22 Feb 2021 10:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में सात दिन में दूसरी बार कोरोना संक्रमित नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। लेकिन देश में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। ऐहतियातन सीएमओ ने पहले की तरह ही सतर्कता बरतने को कहा है। इसमें अस्पताल में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही जरूरत पड़ने पर कोरोना की जांच पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2451 लोगों की जांच की गई और 3016 की रिपोर्ट मिली है। वैसे तो संक्रमण और रिकवरी रेट पहले से अधिक बेहतर स्थिति में है, लेकिन लोगों से मास्क, सैनिटाइजर का पालन करते रहने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन
फ्रंटलाइन वर्कर्स को आज लगेगा कोरोना का टीका
जिले में सोमवार को 25 केंद्रों पर 12175 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सभी कर्मचारियों के मोबाइल पर मैसेज भेजे जाने के साथ ही अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएमओ डा. वीबी सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक 64 सत्रों में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन