फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today should pay three billion

सैलरी के लिए आज चाहिए तीन अरब

Thu, 01 Dec 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Thu, 01 Dec 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी का सबसे बड़ा असर अब देखने को मिलेगा। राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारकों के खाते में एक दिसंबर को करीब तीन अरब रुपये जमा होने हैं। महीने भर से तंगी झेल रहे वेतनभोेगी सैलरी आने के बाद बैंकों की ओर दौड़ेंगे। पहले से ही कैश की समस्या से जूझ रहे बैंकों के सामने अब बड़ा संकट आ गया है। कैश का प्रबंध करने के साथ ही उसे वेतनभोगियों में वितरित करना एक बड़ी समस्या है। पैसे निकालने के  लिए लोगों की लंबी लाइन लगेगी। 
विज्ञापन


कोषागार कार्यालय के मुताबिक वाराणसी जिले में करीब 117 सरकारी विभागों में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों के खाते में महीने की पहली तारीख को सैलरी भेज दी जाती है। वहीं वाराणसी में रहने वाले करीब 26 हजार पेंशनधारकों के खाते में भी पहली तारीख को ही पैसा भेजा जाता है। सभी कागजात पूरे कर लोगों के खातों में पैसा भिजवाने की जिम्मेदारी कोषागार कार्यालय की होती है। विभाग की मानें तो वेतनभोगियों और पेंशनधारकों के खाते में हर महीने 3080409779 रुपये जमा कराए जाते हैं।
विज्ञापन


सारी प्रक्रिया पूरी कर 30 और 31 तारीख की मध्य रात्रि में ही बैंकों के जरिए लोगों के खातों में पैसा भेज दिया जाता है। नवंबर माह की सैलरी के लिए सभी कागजी कार्यवाही पूरी कर बैंकों से लोगों के खातों में पैसा भेजने को कह दिया गया है। एक दिसंबर को लोगों के खातों में पैसे पहुंच जाने चाहिए। अब बैंकों को प्रबंध करना है कि वह किस प्रकार पैसे का प्रबंध करें। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को स्टेट बैंक और इलाहाबाद बैंकों के जरिए वेतन ओर पेंशन दी जाती है। कोषाधिकारी सुधांशु कुमार का कहना है कि सभी विभाग महीने के अंत में बिल बनाकर कोषागार भेजते हैं। रिपोर्ट के आधार पर लोगों के  खातों में एक तारीख को पैसा भेजा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed