फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   To solve the sewer problem, STP will be built across Ganga with Rs 96.60 crores.

Varanasi News: सीवर की समस्या के समाधान के लिए गंगा पार 96.60 करोड़ से बनेगा एसटीपी

Thu, 07 Nov 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
To solve the sewer problem, STP will be built across Ganga with Rs 96.60 crores.
4157 भवन स्वामियों के सीवर कनेक्शन जुड़ जाएंगे, 26.9 किमी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। गंगा पार भी एसटीपी के निर्माण से नदी में गिरने वाले सीवर का समाधान होगा। छह एमएलडी सीवर गंगा पार से गिर रहा है। जिसका स्थायी समाधान कराया जा रहा है। जल निगम ने काम शुरू कराया है। एसटीपी निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से जमीन दी गई है। गंगा पार 96.60 करोड़ की लागत से सूजाबाद क्षेत्र में एसटीपी का निर्माण कराया जाएगा। गंगा पार इलाके के 24157 भवन स्वामियों के सीवर कनेक्शन जुड़ जाएंगे। अभी नालों में सीवर जा रहा है। सात एमएलडी शोधन क्षमता वाली एसटीपी से गंगा पार सीवर की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। गंगा पार नदी किनारे और आसपास के इलाकों में 26.9 किमी सीवर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस पाइप लाइन से घरों के सीवर कनेक्शन जोड़े जाएंगे।
पिछले दिनों सर्वे के दौरान जानकारी मिली थी कि गंगा पार सीवर की बड़ी समस्या है। उधर के सीवर को नाले के जरिए निस्तारित किया जा रहा है। इसके चलते यहां सीवर बड़ी समस्या है। जिसके लिए अस्थायी रूप से नालों की सफाई कराई गई है। लेकिन आए दिन यहां सीवर की समस्या होती है।
विज्ञापन

गंगा के इस पार सीवर पाइपलाइन और एसटीपी है। जिनमें सीवर जाता है। इसी प्रकार गंगा पार सूजाबाद में एसटीपी बनेगा। इससे गंगा पार सीवर से जुड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे घरों के सीवर कनेक्शन जोड़े जाएंगे। - कमल कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed