{"_id":"67bf0f67078e948ff90c7f75","slug":"three-teachers-found-sleeping-in-school-bsa-suspended-them-in-varanasi-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में सोते मिले 3 शिक्षक : वाराणसी में BSA ने किया निलंबित, क्लास में गद्दा और फोल्डिंग मिली; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में सोते मिले 3 शिक्षक : वाराणसी में BSA ने किया निलंबित, क्लास में गद्दा और फोल्डिंग मिली; जानें मामला
Wed, 26 Feb 2025 06:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2025 06:44 PM IST
सार
यह मामला वाराणसी का है। बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे थे। शर्मनाक बात यह थी कि कलास में गद्दे और फोल्डिंग भी लगे हुए थे।
विज्ञापन
निरीक्षण के दाैरान बीएसए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक ने प्राथमिक विद्यालय पुआरी खुर्द स्थित विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापक संजय कुमार, संतोष कुमार मिश्र, गिरीश प्रसाद कक्ष में सोते मिले। क्लास में गद्दा और फोल्डिंग लगी मिली।
विज्ञापन
बीएसए ने तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। वहीं, अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। बीएसए कक्ष में प्रवेश किए तो तीनों हड़बड़ा कर उठे। बच्चों को वितरित की जाने वाली पुस्तकें भी मिली। विद्यालय में तैनात 13 स्टाफ में से मात्र 7 लोग ही उपस्थित थे। इसमें दो महिलाएं अवकाश पर थीं।
विज्ञापन
वहीं, शेष तीन शिक्षक हस्ताक्षर करके गायब थे। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी पिंडरा, खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी एवं खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव को दिया गया है। कक्ष में सोते मिले शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
अनुपस्थित होने पर 129 शिक्षकों का रुका एक दिन का वेतन
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा टीम बनाकर विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच कराई जा रही है। इसी क्रम में 22 जनवरी से 22 फरवरी तक बीएसए और बेसिक शिक्षा विभाग की टास्कफोर्स ने विद्यालयों का निरीक्षण किया।
इसमें 129 शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। जिस पर बीएसए अरविंद पाठक ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए, जवाब मांगा है। बीएसए ने बताया शासन के आदेश पर समय समय पर विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है, आगे भी जारी रहेगा।