फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three new patients of black fungus found in BHU, did not die

बीएचयू में ब्लैक फंगस के तीन नए मरीज मिले, नहीं हुई मौत

Sat, 05 Jun 2021 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three new patients of black fungus found in BHU, did not die
बीएचयू में 24 घंटे में ब्लैक फंगस के तीन नए मरीजों के मिलने के बाद कुल संख्या 148 हो गई है। हालांकि, इसमें से 32 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि सात मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल 109 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 80 मरीजों का आपरेशन भी हो चुका है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देख इलाज और जांच की मॉनीटरिंग भी तेज हो गई है। मरीजों के लिए 40-40 बेड के दो और 80 बेड का तीसरा वार्ड भी बनाया गया है। अभी तीसरे वार्ड में करीब 40 बेड खाली हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन अब अन्य वार्ड की तलाश में है। ताकि मरीजों की संख्या बढ़े तो कोई परेशानी न हो। एमएस ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई है। न ही कोई मरीज डिस्चार्ज हुआ है।
विज्ञापन

वार्डों में पहुंचे एमएस, मरीजों का हाल जाना
शुक्रवार देर शाम अस्पताल के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने पोस्ट कोविड वार्ड पहुंचकर मरीजों से बातचीत कर उनकी सेहत का हाल जाना। बताया कि शासन प्रशासन के स्तर पर बातचीत कर मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन, दवा की मांग की गई है। मरीजों की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed