फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three more corona infected including two employees of private hospital

भदोही में निजी अस्पताल के दो कर्मचारी सहित तीन और कोरोना संक्रमित

Fri, 19 Jun 2020 07:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Jun 2020 07:38 PM IST
सार

  • जिले में कुल संक्रमित मरीज हो गए 107
  • 288 स्वैब की जांच रिपोर्ट आई, 69 डिस्चार्ज

विज्ञापन
Three more corona infected including two employees of private hospital
कोरोना जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को जिले में फिर तीन नए मरीज सामने आए। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने की है। इनमें सुरियावां क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के दो कर्मचारी बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। शुक्रवार को कुल 288 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 285 निगेटिव रही।

विज्ञापन


भदोही जिले में बेकाबू हो चुके कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को विभिन्न इलाकों के तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें सुरियावां क्षेत्र के एक बड़े निजी हॉस्पिटल के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य महकमा इसे खोलने से कतराता रहा। निजी अस्पतालों की ओपीडी बंद रखने के निर्देश के बावजूद निजी अस्पतालों को खोला जा रहा है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गत दिनों पूल में लिए सैंपल में दोनों कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे, जो पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा एक अन्य मरीज भी सामने आया है। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल संदिग्ध लोगों की तादाद 3903 हो गई है, जिनमें से 3363 जांच रिपोर्ट आ चुकी है। शुक्रवार को जिले से 206 लोगों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए।  पॉजिटिव मरीजों के परिजनों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed