{"_id":"636fa6332723d16c356e9740","slug":"three-missing-girl-student-from-varanasi-found-in-mathura-they-were-going-to-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के तनाव में छोड़ा घर: वाराणसी से लापता 10वीं की तीन छात्राएं मथुरा में मिलीं, जा रही थीं वृंदावन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के तनाव में छोड़ा घर: वाराणसी से लापता 10वीं की तीन छात्राएं मथुरा में मिलीं, जा रही थीं वृंदावन
Sat, 12 Nov 2022 07:27 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 12 Nov 2022 07:27 PM IST
सार
वाराणसी के भेलूपुर और सिगरा की रहने वाली 10वीं की तीन छात्राएं पढ़ाई और परीक्षा के तनाव में आकर कोचिंग के बहाने वृंदावन निकल गईं। पुलिस ने छात्राओं को मथुरा से बरामद किया।
विज्ञापन
भेलूपुर थाने में परिजनों ने दी थी तहरीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के भेलूपुर और सिगरा की रहने वाली तीन छात्राएं पढ़ाई और परीक्षा के तनाव में आकर घर छोड़ दिया। कमिश्नरेट पुलिस की तत्परता से शनिवार को तीनों छात्राओं को मथुरा में बरामद किया गया। भेलूपुर थाने की एक टीम छात्राओं को लाने के लिए मथुरा भेजी गई है।
विज्ञापन
भेलूपुर थाना अंतर्गत जवाहर नगर एक्सटेंशन की रहने वाली दो छात्राएं और सिगरा के शास्त्री नगर कॉलोनी की रहने वाली एक छात्रा सामनेघाट स्थित निजी स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ती हैं। तीनों अच्छी दोस्त भी हैं। तीनों शुक्रवार को अपने घर से कोचिंग के लिए निकली लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी।
विज्ञापन
तीनों के परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो कोचिंग में पता चला कि तीनों पढ़ाई करने आई ही नहीं हैं। घटना से परेशान परिजनों ने भेलूपुर थाने पर संपर्क किया। गुमशुदगी दर्ज करते हुए भेलूपुर पुलिस जांच में जुटी तो छात्राओं की अंतिम बार लोकेशन रविंद्रपुरी में मिली। इसके बाद सीसी कैमरे और सर्विलांस के आधार पर तीनों छात्राओं की लोकेशन मथुरा में मिली।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने मथुरा पुलिस से संपर्क करते हुए छात्राओं को बरामद कराया। मथुरा सिटी की कोतवाली पुलिस ने सकुशल छात्राओं को बरामद करते हुए कमिश्नरेट पुलिस को सूचना दी।
भेलूपुर पुलिस ने उनके परिजनों को अवगत कराते हुए पुलिस की एक टीम छात्राओं को वापस लाने के लिए मथुरा भेजी। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वह पढ़ाई और परीक्षा के तनाव में आकर वृंदावन जा रही थीं। मथुरा पुलिस छात्राओं की देखरेख कर रही है।