{"_id":"5c0a4a9bbdec22416e626e1d","slug":"three-laborer-injured-working-in-sewer-line-at-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः सीवर लाइन में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा मिट्टी का ढेर, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः सीवर लाइन में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा मिट्टी का ढेर, तीन घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Fri, 07 Dec 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी के जौनपुर में सीवर लाइन में काम करने के दौरान मजदूरों के ऊपर मिट्टी का ढेर गिर पड़ा। मिट्टी के ढेर के नीचे तीन मजदूर दब गए। तीनों को घायलावस्था में बाहर निकाला गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बदलापुर कस्बे के घनश्यामपुर रोड स्थित पुलिया के पास सीवर लाइन का काम चल रहा था। जहां मजदूर अजय (31), सब्बीर अंसारी (42) व इंद्रजीत सरोज (50) जेसीबी से गढ्ढा खोदकर मोटी वाली पाइप डालकर सेट कर रहे थे।
इसी दौरान मिट्टी का ढेर गिर पड़ा। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गयी। आननफानन में लोगों ने मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। इंद्रजीत सरोज को गंभीर चोटें लगी है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।