फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three BHU students will learn the nuances of global management in Japan

जापान में वैश्विक प्रबंधन की बारीकियां जानेंगे बीएचयू के तीन छात्र

Fri, 10 Jun 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three BHU students will learn the nuances of global management in Japan
बीएचयू के तीन छात्र अंतरराष्ट्रीय बाजार और औद्योगिक परिदृश्य को समझने के लिए अगले महीने जापान जाएंगे। छात्रों को बाजार और उद्योग जगत के विशेषज्ञों के साथ सत्र में भागीदारी का अवसर मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार के विशेषज्ञों से संवाद भी करेंगे। वैश्विक प्रबंधन कार्यक्रम के तहत प्रबंध शास्त्र संस्थान से एमबीए प्रथम वर्ष से ऐश्वर्य राजपूत, श्रेयस जायसवाल और सामाजिक विज्ञान संकाय में एमए मनोविज्ञान से जयश्री भट्ट का चयन हुआ है।
विज्ञापन

बीएचयू में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए समन्वयक प्रो. एनवी चलपति राव ने बताया कि विद्यार्थियों में वैश्विक स्तर पर उद्योग व बाजार के बारे उनकी समझ और बेहतर होगी। यह वैश्विक प्रबंधन कार्यक्रम, हाल ही में बीएचयू और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी एवं जापान की वस्त्र निर्माता कंपनी फास्ट रिटेलिंग कंपनी लिमिटेड के बीच समझौते का महत्वपूर्ण अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed