{"_id":"6263c56207976472cd2e2a37","slug":"three-accused-of-gang-rape-with-woman-arrested-in-varanasi-committed-crime-during-easter-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिफ्तार, ईस्टर पार्टी के दौरान वारदात को दिया था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिफ्तार, ईस्टर पार्टी के दौरान वारदात को दिया था अंजाम
Sat, 23 Apr 2022 02:52 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:52 PM IST
सार
किराये के मकान पर ईस्टर पार्टी के दौरान महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार
विस्तार
सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी को वाराणसी चितईपुर थाने की पुलिस ने मनोरथपुरी कालोनी से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। किराये के मकान पर ईस्टर पार्टी के दौरान दोस्तों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
डीसीपी काशी आरएस गौतम के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बिहार जमुई के चिरपथर निवासी रोशन हंसदा, झारखंड के ठुमका जिला के जियाजोर निवासी अलोक मुर्म और झारखंड के खरसवा स्थित सराय केला निवासी रंजन गोडसोरा शामिल है। युवती ने शुक्रवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि ईस्टर पार्टी के दौरान तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन