फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Threat to throw acid over refusal to engage in sexual relations.

Varanasi News: शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार पर तेजाब फेंकने धमकी

Sat, 25 Jul 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Threat to throw acid over refusal to engage in sexual relations.
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने सहकर्मी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और इन्कार करने पर जान से मारने, चेहरे पर तेजाब फेंकने और जबरन उठा ले जाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर एसीपी राजातालाब के निर्देश पर जंसा पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शादी-विवाह समारोहों में वेटर का काम करती है। गाजीपुर में एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। युवक ने अन्य शादी समारोहों में काम दिलाने की बात कहकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि इसके बाद वह बार-बार फोन कर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर जान से मारने, चेहरे पर तेजाब फेंकने और जबरन उठाकर ले जाने की धमकी देने लगा। इससे युवती दहशत में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article