फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thief entered in house for stealing, molesting the woman in Ghazipur police arrest

यूपी: चोरी करने घर में घुसा था चोर, महिला को सोते देख सरिया दिखाकर किया दुष्कर्म

Sun, 28 Mar 2021 04:50 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Sun, 28 Mar 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
Thief entered in house for stealing, molesting the woman in Ghazipur police arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक चोर घर में चोरी की नीयत से घुसता है लेकिन महिला को सोता देख उसकी हैवानियत जाग उठती है। चोर ने महिला के साथ जबरदस्ती की तो वह शोर मचाने लगी। इस पर उसने सरिया दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामला जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र का है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को सिधौना बाजार से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


 
पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने 20 मार्च को शिकायत की थी कि उसके घर में घुसे एक युवक ने सरिया दिखाते हुए डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर खानपुर पुलिस दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। मामले के शीघ्र निस्तारण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, नगर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में लगातार आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुटी थी। जांच पड़ताल में पता चला कि दुष्कर्म का आरोपी अमेहता निवासी अनिल यादव है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि अनिल कहीं भागने की फिराक में सिधौना बाजार में है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष खानपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल कमलेश, कांस्टेबल श्रवण कुमार, आकाश, कुंजबिहारी, महिला आरक्षी रोली सिंह के साथ पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


टीवी और मरकरी चुराने घुसा था चोर

पुलिस की पूछताछ में दुष्कर्म के आरोपी अनिल यादव ने बताया कि 19 मार्च की रात वह घर में टीवी और मरकरी चुराने की नीयत से घुसा था। इस दौरान घर में सोई एक महिला को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। इस पर सरिया दिखाते हुए डरा धमका कर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी की सरिया भी बरामद की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed