Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft in a closed house in Durgakund area

Varanasi News: दुर्गाकुंंड क्षेत्र के बंद मकान में चोरी

Tue, 08 Jul 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Theft in a closed house in Durgakund area
वाराणसी। दुर्गाकुंड के मानस नगर कॉलोनी में डॉ. आभा श्रीवास्तव के बंद मकान में चोरी हो गई। सोमवार को पीड़िता ने भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़िता के अनुसार दस हजार नकदी और आभूषण चोरी हुए हैं। चार जुलाई को बेटी के यहां नई दिल्ली गई थीं। छह जुलाई को भाई ने फोन पर सूचना दी कि मकान में चोरी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन

ग्राहक भगाने का आरोप लगाकर दुकानदार को धमकी, केस
वाराणसी। दशाश्वमेध में साड़ी दुकानदार विनोद यादव काे दो युवकों ने धमकी दी। सोमवार को पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ दशाश्वमेध थाना में मुकदमा दर्ज कराया। विनोद ने बताया कि रविवार को दुकान पर बैठा था। इस बीच सुबह नौ बजे कुछ दर्शनार्थियों ने मंदिर जाने का रास्ता पूछा तो उन्हें बताया। इस बात से नाराज होकर अनिल यादव उर्फ चिक्कू और किशन यादव ने गालीगलौज की। साथ ही कहा कि यह लोग हमारी दुकान के ग्राहक थे, क्यों तुम बात किए। दशाश्वमेध इंस्पेक्टर विजयनाथ शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

बैंकों में सायरन और सीसी कैमरे की पुलिस ने की जांच
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार को केनरा, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा की कैंट पुलिस ने चेकिंग की। सीसीटीवी कैमरे, सायरन की जांच की गई। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने विभिन्न बैंकों के शाखाओं के प्रबंधकों से मुलाकात कर सुरक्षा के संबंध में बातचीत की। इसी दौरान 162 वर्ष से संचालित भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के सहायक महाप्रबंधक से मुलाकात की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोगियों के साथ पति को पीटा, पत्नी समेत चार पर केस
वाराणसी। महिला सहायता प्रकोष्ठ कार्यालय में पत्नी ने सहयोगियों के साथ पति की पिटाई कर दी। सोमवार को पति ने पत्नी समेत चार के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जैतपुरा के कमलगढ़हा निवासी रेयाजुद्दीन ने पुलिस को बताया कि पत्नी नाजरा परवीन के साथ पारिवारिक मामला चल रहा है, जिसके निस्तारण के लिए महिला सहायता प्रकोष्ठ कार्यालय बुलाया गया था, जहां पत्नी नाजरा, बल्लू, शाहिद जमाल और अज्ञात ने मारा पीटा। मारपीट का वीडियो भी है। कैंट इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article