फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The water level of Ghaghra crossed the red mark on Dighiya drain

Varanasi News: डिघिया नाले पर लाल निशान के पार हुआ घाघरा का जलस्तर

Thu, 07 Aug 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The water level of Ghaghra crossed the red mark on Dighiya drain
डिघिया नाले पर लाल निशान के पार हुआ घाघरा का जलस्तर - फोटो : डिघिया नाले पर लाल निशान के पार हुआ घाघरा का जलस्तर
लाटघाट। छह दिनों से लगातार बढ़ रहे घाघरा नदी के जलस्तर ने डिघिया नाले पर लाल निशान के ऊपर बहना शुरू कर दिया है। वर्तमान में डिघिया नाले पर जलस्तर खतरा बिंदु से 16 सेंटीमीटर ऊपर है, जबकि बदरहुआं नाले पर जलस्तर लाल निशान से 42 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर बढ़ने के कारण कटान भी तेज हो गई है। सहबदिया गांव के पूरब परियोजना के पास खेती योग्य जमीन कटान की चपेट में आ रही है। इस स्थिति से शाहडीह, बांका बूढ़न पट्टी, मानिकपुर के लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। आवागमन बाधित होने से ग्रामीणों को कई किलोमीटर घूमकर बंधे तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बांका रूढ़नपट्टी गांव के स्कूली बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को या तो हाजीपुर होकर या नैनिजोर होते हुए बंधे पर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों को नाव और पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने में भी कठिनाई हो रही है। महुला गढ़वल बांध से तीन गांवों बांका, मानिकपुर और शाहडीह के संपर्क मार्ग पर घाघरा नदी का पानी चढ़ना शुरू हो गया है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो ये संपर्क मार्ग डूब सकते हैं।
विज्ञापन

बाढ़ चौकियां 10 स्थापित की गई हैं और 14 आश्रम स्थल बनाए गए हैं, लेकिन अभी तक ये बाढ़ चौकियां सक्रिय नहीं हैं और कर्मचारियों की उपस्थिति भी नहीं है, जबकि घाघरा नदी पहले ही लाल निशान को पार कर चुकी है। एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लेकिन, अभी खतरे वाली कोई बात नहीं है। फिर भी हमारी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed