फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The thieves climbed on the roof and drank cigarettes and alcohol, broke the lock and took away cash and jewellery

Varanasi News: छत पर चढ़कर चोरों ने पी सिगरेट और शराब, ताला तोड़कर नकदी और आभूषण ले गए

Wed, 06 Aug 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The thieves climbed on the roof and drank cigarettes and alcohol, broke the lock and took away cash and jewellery
हलधरपुर थाना क्षेत्र की ठैचा गांव निवासी रामविलास राजभर के घर से सोमवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने पहले छत पर चढ़कर शराब पी फिर घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि दो आलमारी का ताला तोड़कर 48 हजार रुपये नकदी और सोने चांदी के आभूषण लेकर भाग गए। पुलिस ने जांच की। पुलिस को सौंपी तहरीर में रामविलास राजभर ने बताया कि वह और उनकी पत्नी खाना खाकर सोमवार की रात घर के बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन

खटपट की आवाज सुनकर भोर में तीन बजे नींद खुली तो सीढ़ी से ऊपर चढ़ते हुए दो लोग दिखाई दिए। शोर मचाया तो छत से नीचे कूदकर भाग गए। उनके घर के दो कमरों के दरवाजे टूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारी में रखे उनकी बड़ी मां के 48 हजार रुपये नगदी, 500 ग्राम की चांदी की दो हसुली, लगभग एक किलो वजनी चांदी का काड़ा, छाड़ा, पैंजनी, 20 ग्राम का चार सेट सोने का कर्णफूल, सोने की एक गुल्ली व अन्य आभूषण गायब थे। मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो वहां शराब की दो बोतल, गिलास और सिगरेट पड़ी थी।


घटना की सूचना पर पहुंचकर जांच की गई है। सामान बिखरे मिले, छत पर शराब की दो बोंतलें मिलीं, वहीं जली हुई सिगरेट पड़ी थी। मुहल्ले के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- विजय प्रकाश मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक, हलधरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed