Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The synthetic track will be marked afresh.

Varanasi News: नए सिरे से कराई जाएगी सिंथेटिक ट्रैक की मार्किंग

Fri, 26 Jun 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The synthetic track will be marked afresh.
लालपुर स्टेडियम का एथलेटिक्स ट्रैक। अमर उजाला - फोटो : shiv tripathi
लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में सात करोड़ की लागत से बने सिंथेटिक ट्रैक का मरम्मत कार्य चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक मरम्मत के बाद आठ लेन के 400 मीटर लंबे रनिंग ट्रैक की दोबारा मार्किंग कराई जाएगी। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद आदि स्थानों की भी मार्किंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य समाप्त होने के बाद इसकी मार्किंग शुरू होगी। लालपुर स्टेडियम के खिलाड़ियों को सिगरा स्टेडियम में अभ्यास कराने को कहा है। इससे छात्रावास और अन्य एथलेटिक्स खिलाड़ी का अभ्यास प्रभावित नहीं होगा। वाराणसी में खेल विभाग का दो एथलेटिक्स ट्रैक है। एक लालपुर में दूसरा सिगरा स्टेडियम में है। लालपुर स्टेडियम का सिंथेटिक ट्रैक सात करोड़ की लागत से 2022 में बनकर तैयार हुआ है। एथलेटिक्स कमेटी की टीम काशी आएगी ट्रैक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद उच्चस्तरीय समिति स्टेडियम का दौरा करेगी। यह कमेटी स्टेडियम के ट्रैक का प्रमाणीकरण भी करेगी ताकि यहां पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed