फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The skills of the prisoners are being showcased at the Magh Mela, strengthening the brand of the district jail

Varanasi News: बंदियों का हुनर माघ मेला में लगा रहा है डुबकी, अर्थ को मजबूती दे रहा जिला जेल का ब्रांड

Thu, 22 Jan 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The skills of the prisoners are being showcased at the Magh Mela, strengthening the brand of the district jail
जिला जेल चौका घाट में निरुद्ध बंदी भले ही माघ मेला प्रयागराज में डुबकी नहीं लगा पाए है, लेकिन उनका हुनर डुबकी जरूर लगा रहा है। माघ मेले में जिला जेल ब्रांड अपना अलग ही छाप छोड़ रहा है। हत्या, फिरौती, रंगदारी, गैंगस्टर समेत अन्य आरोपों में निरुद्ध बंदियों की ओर से टोट बैग और साड़ी कवर माघ मेले में बिक रहा है। अधिकतर टेंट और स्टाॅल पर जिला जेल ब्रांड श्रद्धालुओं को इतना पसंद आया कि कई ऑर्डर भी मिल रहे हैं। पहली बार वाराणसी जिला जेल के बंदियों के हुनर से तैयार उत्पादों को माघ मेला में जगह दी गई है। इससे जेल प्रशासन के साथ ही बंदियों में भी उत्साह है। टोट बैग और जूट के कपड़े से तैयार साड़ी कवर भी ऐसा बनाया गया है कि कवर में रखी साड़ी का आधा भाग प्रदर्शित हो रहा है। जिला जेल के अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि टोट बैग की कीमत 250 रुपये और साड़ी कवर की 50 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

जिला जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि बंदियों के तैयार टोट बैग और साड़ी कवर को ई-काॅमर्स वेबसाइट से सूचीबद्ध किया जाएगा। जल्द ही ऑनलाइन भी हर कोई मंगा सकता है। वाराणसी के जीआई उत्पाद में शामिल बनारसी साड़ी से जुड़े उद्यमियों और व्यापारियों से भी संपर्क किया जाएगा, ताकि बंदियों के तैयार साड़ी कवर को वह खरीद सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed