फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The service proceeded to congratulate Narendra Modi

सेवा करके दीं नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं

Sun, 18 Sep 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Sun, 18 Sep 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
The service proceeded to congratulate Narendra Modi
केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। सुबह शहर के प्रमुख चौराहों और मंदिरों में सफाई श्रमदान किया। दोपहर में दीनदयाल अस्पताल, कबीरचौरा अस्पताल और जामिया अस्पताल समेत शहर के विभिन्न अस्पतालों में गरीबों में फल वितरित किए। दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को उनकी जरूरत के सामान उपलब्ध कराए गए। उत्साही कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाने के साथ ही मंदिरों में पूजन कर पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन


भाजपा के रोहनिया मंडल की ओर से बाणासुर मंदिर पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। सुबह मंदिर प्रांगण की सफाई की गई। इसके बाद पांच दिव्यांग एवं प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान किया गया। इसी क्रम में 51 लीटर दूध की खीर बाबा बाणासुर को चढ़ाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर अजय दुबे, राजेश राय, अशोक सिंह, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, राजेश पटेल, हरिशंकर उपाध्याय आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


सेवापुरी मंडल में ज्ञानेश जोशी के नेतृत्व में लालपुर के हनुमान मंदिर पर सफाई अभियान चलाया गया। कछवारोड में केक काटकर मोदी के लंबी उम्र की कामना की गई। शिवपुर मंडल के बीकापुर में जयनाथ मिश्र व अनिल राजभर के नेतृत्व में केक काटा गया। संजय राय की देखरेख में चितईपुर में स्वच्छता अभियान चला। उधर, भाजपा महानगर की ओर से चितरंजन पार्क दशाश्वमेध, आजाद पार्क लहुराबीर, मैदागिन चौराहा, सारंग नाथ मंदिर सारनाथ, गोलघर चौराहा कचहरी, पटेल चौराहा मलदहिया, तिलक प्रतिमा नगर निगम, महामना चौराहा लंका, अस्सी घाट एवं स्वामी विवेकानंद स्मारक मिंट हाउस पर भाजपाजनों ने सफाई श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मेयर रामगोपाल मोहले, विधायक श्यामदेव राय चौधरी, केदारनाथ सिंह, प्रदीप अग्रहरि, दयाशंकर मिश्र दयालू, राकेश त्रिवेदी, अशोक तिवारी, डॉ. हरेंद्र राय, राजेश जायसवाल, निर्मला सिंह पटेल, सौरभ श्रीवास्तव व अशोक पांडेय आदि शामिल थे। रामनगर में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह की अगुवाई में शास्त्री चौक पर सफाई अभियान चलाकर मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इसमें आशा गुप्ता, अशोक जायसवाल, नंदलाल चौहान आदि थे। वहीं, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed