फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The revenue team that went to measure the land was beaten up

जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम की पिटाई

Mon, 02 Aug 2021 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The revenue team that went to measure the land was beaten up
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर में रविवार शाम को जमीन की पैमाइश करने गए राजस्व टीम की मनबढ़ों ने पिटाई की। इस दौरान नक्शा सहित अन्य सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। घायल कानूनगो राजेश राम की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। देर रात पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी।
विज्ञापन

कानूनगो राजेश राम के अनुसार अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम और तहसीलदार के आदेश पर शाम चार बजे सलारपुर में जमीन की पैमाइश करने लेखपाल पियूष पांडेय, लल्लन यादव, अवनीश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे तो गांव के मनबढ़ युवकों ने नापी कराने पर नाराजगी जताई। इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार के आदेशानुसार कार्रवाई की बात कही गई तो मनबढ़ों ने घेर लिया। इस दौरान लाठी ठंडे से लैस मनबढ़ युवकों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। सारनाथ इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि संतोष, गोलू, अरविन्द, विनोद, वीरेंद्र, हरेंद्र, जितेंद्र, किशन सहित दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं संतोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed