फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The property in dispute in front of her husband gave life

संपत्ति के विवाद में पति के सामने ही दे दी जान

Tue, 28 Apr 2015 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Tue, 28 Apr 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
The property in dispute in front of her husband gave life
देवर से संपत्ति के विवाद में रविवार की रात फूलपुर के गंगापुर गांव में अंजू आरा (45) ने पति के सामने ही मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी विवाद को बातचीत कर सुलझाया जा सकता था।
विज्ञापन


गंगापुर निवासी कमला अंसारी का अपने भाई असलम से संपत्ति को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। सप्ताह भर पूर्व गांव वालों की मौजूदगी में पंचायत हुई थी, जिसमें दोनों भाइयों का बंटवारा हुआ था। कमला की पत्नी अंजू इस बंटवारे से नाराज थी। उसका कहना था कि उसके साथ बेईमानी की गई है। उसे कम हिस्सा मिला है। इसी बात को लेकर रविवार की रात करीब दस बजे कमला और अंजू के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


बातचीत के  दौरान ही अंजू आरा ने मिट्टी का तेल डाल आग लगा दी। आग बुझा उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। अंजू और कमला की पांच संतानें हैं। कमला की तहरीर पर पुलिस ने असलम, उसकी पत्नी नूरजहां, बेटों आमीन और नामीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। असलम और आमीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed