फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Prime Minister will today , tomorrow Ganga bath

आज आएंगे पीएम मोदी, कल करेंगे गंगा स्नान

Sun, 21 Feb 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 21 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
The Prime Minister will today , tomorrow Ganga bath
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की रात काशी पहुंचेंगे। वह डीरेका के आफिसर्स गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह डीरेका से हेलीकाप्टर से बीएचयू जाएंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर जाएंगे। शनिवार देर रात प्रधानमंत्री का संशोधित कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


इस बार प्रधानमंत्री 15 घंटे दस मिनट अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। पीएम रविवार रात दस बजकर दस मिनट पर कोलकाता से बाबतपुर पहुंचेंगे और अगले दिन दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर बाबतपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन


एडीएम प्रोटोकाल के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से डीरेका पहुंचेंगे। यहां वे आफिसर्स गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर हेलीकाप्टर से बीएचयू हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू हेलीपैड से वह सड़क मार्ग से सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर जाएंगे। दर्शन-पूजन के उपरांत वे सड़क मार्ग से ही बीएचयू के शताब्दी दीक्षांत समारोह में शामिल होने एंफीथिएटर मैदान पहुंचेंगे। मोदी यहां पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक रहेंगे।

बीएचयू हेलीपैड से 12:55 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां से वह एक बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। उधर, देर रात संशोधित प्रोटोकाल आने की चर्चाओं के बीच भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य और क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा कर वहां सफाई और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

ऐसी चर्चा है कि सोमवार को माघी पूर्णिमा के अवसर पर पीएम गंगा में डुबकी लगाने के साथ ही काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेक सकते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में शनिवार रात कमिश्नर के आदेश पर आनन-फानन में युद्धस्तर पर साफ-सफाई की गई।

पीएम बनने के बाद मोदी का यह छठा दौरा है। पिछले साल उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री के साथ गंगा आरती में हिस्सा लिया था। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी कर चुके हैं लेकिन उन्होंने अभी तक वहां गंगा स्नान नहीं किया था। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होना था।


अब तीसरा कार्यक्रम गंगा स्नान का जुड़ गया है। शासन के सूत्रों के अनुसार रात्रि विश्राम के पीछे गंगा स्नान ही प्रमुख वजह बताई जा रही है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में तब्दीली के बाद उनकी सुरक्षा का ब्लूप्रिंट नए तरीके से तैयार किया जा रहा है। शनिवार देर रात तक कमिश्नर की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed