फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Prime Minister may divide the e-rickshaw and boat eco Frayn Nuggets

पीएम मोदी एक मई को बांटेंगे ई-रिक्शा व ईको फ्रें डली बोट

Wed, 27 Apr 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 27 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
The Prime Minister may divide the e-rickshaw and boat eco Frayn Nuggets
मंच और पंडाल का सामान भी डीरेका पहुंचने लगा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के नाविकों को ईको फ्रेंडली नाव का तोहफा देंगे। मोदी एक मई को डीरेका मैदान पर आयोजित शिविर में एक हजार ई-रिक्शा और अस्सी घाट पर ईको फ्रेंडली नाव बांटेंगे। भारतीय माइक्रो क्रेडिट की ओर से आयोजित इस शिविर की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम के आगमन को देखते हुए मंगलवार को डीरेका परिसर और अस्सी घाट की साफ-सफाई का काम शुरू हो गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए बनने वाले मंच और पंडाल का सामान भी डीरेका पहुंचने लगा है। मंगलवार की दोपहर टेंट से जुड़े सामानों की पहली खेप डीरेका पहुंची। साथ ही मंच तैयार करने वाले कारीगर पर वाराणसी पहुंच गए हैं। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन के पास पीएम के आगमन का अधिकृत प्रोटोकाल नहीं आया है। बहरहाल, एक मई को पीएम बलिया आ रहे हैं। बलिया में वह उज्ज्वला योजना की राष्ट्रव्यापी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीएम दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विमान से बाबतपुर आएंगे और यहां से हेलीकाप्टर से बलिया जाएंगे। बलिया से लौटने के बाद पीएम यहां डीरेका मैदान में ई-रिक्शा और ई-बोट बांटने आएंगे। शिविर के लिए लाभार्थियों की सूची लगभग तैयार है। ई-रिक्शा उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो पैडल रिक्शा खींच रहे हैं। जो अब तक किराए पर रिक्शा चला रहे थे अब उनका खुद का ई-रिक्शा होगा। इससे पूर्व भी पीएम यहां अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से 500 ई-रिक्शा बांट चुके हैं। अबकी रिक्शा के साथ मोदी ईको फ्रेंडली नाव भी बांटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed