फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The police of PMS are sluggish, city Jam

पीएम के जाते ही पुलिस सुस्त, शहर जाम

Sun, 20 Sep 2015 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 20 Sep 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
The police of PMS are sluggish, city Jam
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के अगले ही दिन ट्रैफिक के सारे प्रबंध ढीले पड़ गए। नतीजा, पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया। अनियंत्रित ट्रैफिक के दबाव से मुख्य मार्गों पर जाम लगा तो गलियों में भी निकलने की जगह नहीं बची। कैंट-लहरतारा मार्ग पर लोग आठ घंटे से अधिक जाम से जूझे। वजह, बिना किसी पूर्व सूचना के दिन में सड़क मरम्मत का काम कराया जाना। कमिश्नर के निर्देश के बावजूद पीडब्ल्यूडी ने आम जन को पहले से इसकी कोई सूचना भी नहीं दी। सुबह दस बजे काम शुरू करा दिया गया और फिर कुछ मिनटों में ही पूरी ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इससे लहरतारा- मंडुवाडीह और फुलवरिया मार्ग पर भी जाम लग गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान साफ-सुथरी और खाली सड़कों पर चाकचौबंद ट्रैफिक इंतजामों के बीच गुजरे शहरवासियों के लिए शनिवार को अचानक सब कुछ बदला दिखा। वीआईपी ड्यूटी से राहत पाई पुलिस अपनी थकान मिटाने में लगी रही। चौराहों पर पुलिसकर्मी न के बराबर थे। इक्का-दुक्का यातायात सिपाही और होमगार्डों के भरोसे पूरी व्यवस्था थी। नतीजा यह हुआ कि अनियंत्रित ट्रैफिक के
विज्ञापन


दबाव से रथयात्रा चौराहा, गिरजाघर चौराहा, गोदौलिया से चौक, कमच्छा, लंका चौराहा, दुर्गाकुंड, भिखारीपुर तिराहा, सुंदरपुर चौराहा, अंधरापुल, चौकाघाट, पांडेयपुर चौराहा, पहड़िया सहित कई अन्य इलाकों में जाम लग गया। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे राहगीरों को घंटों हांफते रह जाना पड़ा। स्कूली बच्चों को सर्वाधिक परेशानी हुई। जगह-जगह एंबुलेंस भी जाम में फंसी दिखी। सबसे लंबा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट-लहरतारा मार्ग पर लगा और इसकी वजह बनी, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही। कमिश्नर ने निर्देश दिया था कि आम जनता को पहले सूचना दी जाए और सड़क मरम्मत का काम रात में कराया जाए लेकिन बिना कोई सूचना दिए सुबह दस बजे लहरतारा में सड़क मरम्मत शुरू करा दी गई। फिर शाम तक यहां यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी। इसके चलते फुलवरिया और लहरतारा-मंडुवाडीह मार्ग की यातायात व्यवस्था भी ध्वस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed