फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The mother of today's philosophy in six pandals

सजे अंबे के दरबार, छह पंडालों में दर्शन आज से

Sat, 01 Oct 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 01 Oct 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
The mother of today's philosophy in six pandals
नवरात्र
शारदीय नवरात्र महोत्सव के रंग छाने लगे हैं। प्रतिपदा के दिन से ही काशी में कुछ स्थानों पर दुर्गोत्सव की झांकियां सज जाएंगी। इसके लिए सड़कों पर झूमर और रंग-बिरंगी लतरों से रात तक सजावट कर ली गई। पांच पंडालों में जगत जननी की नयनाभिराम प्रतिमाएं देर शाम पहुंचा दी गईं। सविधि मंत्रोच्चार के साथ शनिवार को प्रतिमाओं की प्राणप्रतिष्ठा होगी। टाउनहाल में मंदिर के आकार वाले मंडप में कलश स्थापित किया जाएगा। शहर में शेष स्थानों पर पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, तो कलाकार प्रतिमाओं के साजसज्जा में जुटे हैं।
विज्ञापन


जगत जननी की झांकियों से शारदीय नवरात्र की छटा पहले दिन से ही निखर जाएगी। पांच पंडालों में नवरात्र प्रतिपदा से ही दुर्गापूजा महोत्सव आरंभ होगा। इनमें से सुड़िया एसबी स्पोर्टिंग क्लब, शारदीय दुर्गापूजा महोत्सव गायघाट, नवापुरा नवदुर्गा मंदिर, दारानगर, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के पास के पंडालों में देर शाम जगत जननी की नयनाभिराम प्रतिमाएं पहुंचा दी गईं। सुड़िया में वैष्णो देवी की गुफा बनाई गई है। गुफा से होकर भक्त मां के दर्शन करेंगे। पंडाल से लेकर सुड़िया तिराहे तक को झालरों से सजा दिया गया है। शेर पर सवार दुर्गा, महिषासुर और लक्ष्मी, गणेश, सरस्वती, षड़ानन की प्रतिमाओं को पंडाल में लाए जाने के बाद बच्चों, महिलाओं की भीड़ लग गई। जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन


शनिवार को दिन के 10 बजे के बाद प्रतिमा की प्रतिष्ठापना होगी। इसी के साथ झांकी दर्शन आरंभ हो जाएगा। उधर, टाउनहाल में मंदिर के आकार वाले मंडप को मूर्त रूप दे दिया गया। सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के तिलक राज मिश्र ने बताया कि विसर्जन पर फैसला हाईकोर्ट में लंबित होने से कलश स्थापना की जा रही है। दिन में पूजा और शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां यादगार बनेंगी। गायघाट स्थित शारदीय दुर्गा पूजन महोत्सव के भी पंडाल में प्रतिमा पहुंचा दी गई है। इस महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीएन सिंह ने बताया कि प्रतिपदा लगने के बाद प्रतिमा की प्रतिष्ठापना होगी। नौ दिन तक महोत्सव चलेगा। उधर एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि इस बार पूजा पंडालों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed