Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The message of world peace and compassion will resonate in Sarnath on Kartik Purnima

Varanasi News: कार्तिक पूर्णिमा पर सारनाथ में गूंजेगा विश्व शांति और करुणा का संदेश

Thu, 19 Nov 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The message of world peace and compassion will resonate in Sarnath on Kartik Purnima
कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक समागम की साक्षी बनने जा रही है। इस महापर्व पर देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ दुनिया भर से बौद्ध भिक्षु और अनुयायी सारनाथ पहुंचने लगे हैं। धम्म लर्निंग संस्थान के संस्थापक बौद्ध भिक्षु चंदिमा थेरो ने बताया कि 22 नवंबर को कठिन चीवर दान उत्सव मनेगा। इस दौरान संघ दान, भोजन दान और विशेष धम्म सभा होगी। समारोह में म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया, श्रीलंका, जापान, भूटान, तिब्बत और नेपाल सहित कई देशों से आए बौद्ध भिक्षु विश्व शांति व लोककल्याण की कामना से महापरित्राण पाठ करेंगे। उत्सव में शामिल होने के लिए देश के उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली से बड़ी संख्या में उपासक सारनाथ आ रहे हैं। ऐतिहासिक मूलगंध कुटी बौद्ध विहार, श्रीलंकन मंदिर, जापानी मंदिर, धम्म लर्निंग संस्थान, थाई बौद्ध विहार, म्यांमार और कंबोडिया बौद्ध मंदिरों को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और बौद्ध धर्म के प्रतीक पंचशील ध्वज से आकर्षक रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed