फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The members version of rain drops organization of fun of dandiya

रूपांतरण सदस्यों ने बारिश की बूंदों संग की डांडिया की मस्ती

Thu, 29 Oct 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 29 Oct 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
The members version of rain drops organization of fun of dandiya
हाथों में डांडिया, मां जगदंबे की आराधना करते गीतों पर थिरकते कदम और उस पर बारिश की बूंदे। सुहाने मौसम के बीच बारिश की बूंदों ने तो जैसे कमाल कर दिया। बारिश की बूंदों संग एक दूसरे के साथ डांडिया से डांडिया मिलाने की जुगलबंदी भी खूब रही। उस पर जब करवा क्वीन कांटेस्ट के लिए रैंप पर दुलहन सरीखी रूपांतरण की सदस्याएं उतरीं तो यूं लगा मानो धरती पर चांद उतर आया हो। ये मौका था अमर उजाला और यूएस हीरो की ओर से आयोजित ‘करवा क्वीन व डांडिया’ का।
विज्ञापन

 
करवाचौथ के खास मौके पर अमर उजाला के रूपांतरण क्लब की सदस्यों के लिए सिगरा स्थित मैरिज प्वाइंट लॉन में ‘करवा क्वीन व डांडिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जहां रूपांतरण की सदस्यों ने फिल्मी गीतों की धुनों पर जमकर डांडिया खेला, वहीं करवा क्वीन कांटेस्ट में भी बढ़ चढ़कर
विज्ञापन


हिस्सा लिया। करवा क्वीन कांटेस्ट के लिए सदस्याएं दुलहन की तरह सज संवरकर आईं थीं। खास तौर से सोलह शृंगार में सज धज पहुंची महिलाओं ने इस कांटेस्ट की प्रबल दावेदारी की। उनके शृंगार और सवाल जवाब के राउंड के बाद पूनम सिंह को इस कांटेस्ट का विजेता चुना गया। वहीं दूसरे स्थान पर राखी वर्मा और तीसरे स्थान पर पूजा जैन रहीं। तीनों ही विजेताओं ब्यूटी एन ज्वॉय की
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमानी जायसवाल व सिल्वर ग्रोव स्कूल की डा. रचना श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया गया। इन्होंने निर्णायक की भूमिका भी निभाई। सांत्वना पुरस्कार के लिए खुशबू प्रजापति, सोनी जायसवाल, ममता शुक्ला और साक्षी चांदनी को चुना गया। इस अवसर पर हिमानी जायसवाल ने महिलाओं को कई ब्यूटी टिप्स दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ यूएस हीरो के निदेशक यूएस अग्रवाल, ब्यूटी एन ज्वॉय की हिमानी जायसवाल, सिल्वर


ग्रोव स्कूल की डा. रचना श्रीवास्तव, मैरिज प्वाइंट लॉन के अधिष्ठाता सौमित्र अग्रवाल, आरएल मसाला से मयंक, संतुष्टि हास्पिटल से डा. संजय गर्ग और रूपांतरण क्लब कोर कमेटी की चेयरपरसन डा. रितु गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में अंगीठी रेस्टोरेंट एंड वर्मा टेंट हाउस के अभिलेष वर्मा, रुद्रा ग्रुप के अरुण अग्रवाल, सिल्वर ग्रोव स्कूल के प्रबंधक मोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed