फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Mahant of Annapurna temple in Varanasi pleaded with the PM and CM, saying- step-motherly treatment is being done with the devotees

वाराणसीः अन्नपूर्णा मंदिर के महंत ने पीएम और सीएम से लगाई गुहार, कहा- भक्तों के साथ हो रहा है सौतेला व्यवहार, नहीं सुन रहे अधिकारी 

Thu, 17 Mar 2022 07:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Mar 2022 07:37 PM IST
सार

मंदिर के सामने धाम की ओर से जितनी जमीन दी गई है वह भविष्य में आने वाले किसी भयंकर हादसे को निमंत्रण दे रही है।  

विज्ञापन
The Mahant of Annapurna temple in Varanasi pleaded with the PM and CM, saying- step-motherly treatment is being done with the devotees
अन्नपूर्णा मंदिर के सामने हो रहा निर्माण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में श्री अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। महंत ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के नाम पर अन्नपूर्णा मंदिर के श्रद्धालुओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

विज्ञापन


मंदिर के सामने धाम की ओर से जितनी जमीन दी गई है वह भविष्य में आने वाले किसी भयंकर हादसे को निमंत्रण दे रही है।  बृहस्पतिवार को अन्नपूर्णा मंदिर में शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के महंत व व्यवस्थापकों की बैठक में इस समस्या पर विचार हुआ।
विज्ञापन


महंत शंकर पुरी ने पीएम और सीएम से अनुरोध किया है कि वह मौके पर आकर वस्तुस्थिति से रूबरू हों और वास्तविकता से परिचित हों। इसके साथ ही भक्तों के साथ हो रहे अनैतिक कार्य को रोकने का निर्देश भी जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत ने कहा कि अन्नपूर्णा माता मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर से बिल्कुल सटा है। वर्तमान समय में काशी विश्वनाथ मन्दिर न्यास के अन्तर्गत होने वाले निर्माण में अन्नपूर्णा मंदिर के सामने एक दीवार उठाई गई है, जो कि कहीं से न्यायोचित नहीं है।

माता जी के दर्शन करने आते हैं लाखों श्रद्धालु

बनारस के प्रत्येक त्योहार पर भारी संख्या में दर्शनार्थी बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आते हैं और लगभग सभी भगवती अन्नपूर्णा का भी दर्शन प्राप्त करना चाहते हैं। वहीं दीपावली के समय जब माता अन्नपूर्णा का स्वर्णमयी दर्शन होता है, तो बाबा का दर्शन लगभग बंद हो जाता है।

लाखों की संख्या में श्रद्धालु केवल माता जी के ही दर्शन करने आते हैं। आज मंदिर के सामने सरकार द्वारा जितनी जगह दी गई है वो निश्चित रूप से भविष्य में होने वाली किसी भयंकर घटना को न्यौता दे रही है। कोई भी स्थानीय अधिकारी बात सुनने को तैयार नहीं है। अभी तक कोई मौके पर भी नहीं पहुंचा। 

सीएम ने अन्नपूर्णा मंदिर के महंत को भेजी होली की शुभकामनाएं

The Mahant of Annapurna temple in Varanasi pleaded with the PM and CM, saying- step-motherly treatment is being done with the devotees
सीएम ने अन्नपूर्णा मंदिर के महंत को भेजी होली की शुभकामनाएं। - फोटो : अमर उजाला

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी को होली की शुभकामनाएं भेजी हैं। सीएम का संदेशवाहक बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री का संदेश लेकर अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचा। वहीं शहर के प्रमुख मठ-मंदिरों के संतों को होली की शुभकामनाएं भेजी गई हैं। महंत शंकर पुरी ने कहा कि मै मां भगवती से देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed