फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Mahadan, became an example for others

किया महादान, औरों के लिए बने मिसाल

Fri, 02 Oct 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 02 Oct 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
The Mahadan, became an example for others
खून की कमी से किसी जरूरतमंद की जान न जाए इस बात का संकल्प लेकर 105 लोग गुरुवार को आईएमए लहुराबीर में अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे। विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित इस डोनेशन कैंप में न केवल वाराणसी बल्कि मिर्जापुर, मुगलसराय, गाजीपुर, जौनपुर आदि जिलों से भी आए लोगों ने महादान किया। इस मौके पर हेरिटेज चिकित्सा विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
विज्ञापन


कैंप में आए लोगों में रक्तदान के लिए गजब का उत्साह दिखा। आयोजन स्थल पर तय समय से पहले ही लोगों की भीड़ पंजीकरण के लिए लग गई थी। युवा के साथ ही साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाओं ने भी रक्तदान किया। पांडेयपुर के राहुल, शिवपुर के प्रदीप, औरंगाबाद की बिन्नी वर्मा, चेतगंज के परवेज खान समेत कुछ लोग शिविर शुरू होने से पहले ही पहुंच गए। एक ओर जहां युवा सुबह से ही शिविर में आने लगे थे वहीं घर का कामकाज समाप्त करने के बाद महिलाएं भी रक्तदान करने पहुंची। इस दौरान आईएमए के नवनिर्वाचित सचिव डॉ. कार्तिकेय सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर सभी को इस तरह के पुनीत कार्य के लिए तैयार रहना चाहिए। कहा कि स्वेच्छा से रक्तदान करने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, यह शुभ संकेत है। इस दौरान उन्होंने रक्तदान करने पहुंचीं कुछ छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान हेरिटेज चिकित्सा विज्ञान संस्थान के चिकित्सक डॉ. शिशिर, अमित सिंह, विजय सहित कई लोग मौजूद रहे। शिविर के संचालन में रोटरी क्लब वाराणसी इलीट के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सचिव अमर अग्रवाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष उत्तम अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, संजीव अग्रवाल और संदीप अग्रवाल का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed