फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The land around the ring road will be expensive

रिंग रोड के आसपास की जमीनें होंगी महंगी

Thu, 07 Jul 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 07 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
The land around the ring road will be expensive
ढाई लाख रुपये बीघा के हिसाब से बेची सरकारी जमीन - फोटो : अमर उजाला
एक अगस्त से रिंग रोड और रामनगर टर्मिनल के आसपास की जमीनें महंगी हो जाएंगी। बुधवार को रायफल क्लब में आयोजित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम विजय किरन आनंद को नए सर्किल रेट के मूल्यांकन की प्रस्तावित सूची सौंपी गई। डीएम ने लेखपालों से सूची का सत्यापन कराने और आम जनता एवं बिल्डर्स से सुझाव लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन और राजस्व विभाग इस समय एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग के रजिस्ट्रार ने नए सर्किल रेट के मूल्यांकन की प्रस्तावित सूची डीएम को सौंपी। सूची के अवलोकन के बाद डीएम ने निर्देश दिया कि लखपालों के जरिये एसडीएम इसका सत्यापान कराएं। साथ ही आम जनता से सुझाव लेने के लिए का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कहा कि कोई भी 15 जुलाई तक डीएम, एडीएम, एसडीएम, रजिस्ट्री विभाग के उप रजिस्टर कार्यालयों में अपने सुझाव दे सकता है। इसके तहत बिल्डर्स की बैठक बुलाकर उनके भी सुझाव लिए जाएंगे। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद वास्तविक मूल्यांकन सूची लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिया कि बाजार की दरों को ध्यान में रखकर नए सर्किल रेट का मूल्यांकन किया जाए। बैठक में तय हुआ कि कृषि भूमि का आवासीय इस्तेमाल करने पर भूमि की प्रकृति आवासीय की जाएगी। बैनामे के 100 पंजीकरण की जांच कराई जाएगी। एसडीएम और एसीएम मिलकर कम से कम 10-10 जांच करेंगे। स्टांप मुकदमें में जुर्माना 100 फीसदी से कम नहीं होगा। 4.25 करोड़ के लंबित स्टांप राजस्व की वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। 100 रुपये के स्टांप पर लेनदेन के आवेदनों   की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed