फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The increased scope of Varuna submergence

वरुणा के डूब क्षेत्र का बढ़ा दायरा

Tue, 03 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 03 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट वरुणा कॉरिडोर को सरकारी विभाग ही पलीता लगा रहे हैं। पहले की गई पैमाइश में राजस्व, सिंचाई विभाग और नगर निगम ने वरुणा नदी को महज 25 मीटर के दायरे में समेट दिया था। साथ ही अतिक्रमण के नाम पर महज छह लोगों को नोटिस थमा कर पल्ला झाड़ लिया था। अब वहीं दोबारा हो रहे सर्वे में 300 से अधिक भवन चिह्नित किए गए हैं। ये सभी डूब क्षेत्र या ग्रीन बेल्ट के दायरे में अवैध ढंग से बनाए गए हैं। इस सीमांकन से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



पैमाइश का काम अभी चल रहा है। अधिकारियों की मानें तो अवैध कब्जेदारों की सूची और भी लंबी हो सकती है। ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से काबिज लोगों को कई रसूखदार भी शामिल हैं। इतना ही नहीं कई होटल, व्यवसायिक भवन और बहुमंजिली इमारतें भी दोबार पैमाइश में चिह्नित हैं। इन्हें भी नोटिस जारी किया जा रहा है। जहां स्थानीय प्रशासन पर सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शक्ल देने का दबाव है, वहीं अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई को लेकर भी प्रशासन फिलहाल पेशोपेश में ही दिख रहा है।
विज्ञापन



हालांकि कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण का रवैया इसे लेकर तल्ख है। कमिश्नर के निर्देश के बाद वीडीए, राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग मिलकर पिछले तीन दिनों से दोबारा सीमांकन और सर्वे का काम करा रहे हैं। दोबारा शुरू हुए सीमांकन में सैकड़ों मकान नदी के डूब क्षेत्र में सामने आए हैं। कमिश्नर इस बात से खफा हैं कि वरुणा किनारे धड़ल्ले से अवैध निर्माण होते गए और जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की अनदेखी का नतीजा है कि नदी के पेटे तक कब्जा होता गया और नगर निगम मकान नंबर जारी करता गया। अधिकारियों और भवन स्वामियों की मिलीभगत का नतीजा है कि जिस नदी के किनारों को हरा-भरा होना चाहिए, वहां कंक्रीट का जंगल आबाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed