फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The incident occurred on the dashing road, beaten the employees of Purvanchal Expressway

सड़क पर लगे पानी का छींटा पड़ने पर की वारदात, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों को पीटा

Tue, 07 Jul 2020 11:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 07 Jul 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
The incident occurred on the dashing road, beaten the employees of Purvanchal Expressway
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के मरदह क्षेत्र के कोदई गांव के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार पिकअप से सड़क पर लगे गंदे पानी का छींटा बाइक सवार के चेहरे और कपड़े पर पड़ जाने पर मनबढ़ों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दो कर्मचारियों की पिटाई करते हुए पिकअप आग के हवाले कर दिया। विरोध करने पर चालक को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को सिंगेरा गांव से छुड़ाने के बाद घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित कर्मचारियों की तहरीर पर 18 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात आरोपियों को पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन


 पिकअप से चालक और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दो कर्मचारी सिंगेरा से होते हुए रायपुर बाघपुर गांव की ओर जा रहे थे। कोदई गांव के पास से पिकअप गुजरने के दौरान सिंगेरा निवासी बाइक सवार पर सड़क किनारे लगे बरसाती पानी के छींटे पड़ गए। इससे वह अनियंत्रित होकर बाइक समेत गड्ढे में गिर पड़ा। इस पर बाइक सवार के गांव के लोग जुट गए और पिकअप चालक और दोनों कर्मचारियों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


दोनों कर्मचारी किसी तरह भाग गए, लेकिन चालक को आरोपियों ने सिगेंरा गांव लाकर बंधक बना लिया। फिर पिकअप को आग के हवाले कर दिया। जानकारी होते ही कासिमाबाद एसडीएम व सीओ पुलिस टीम के साथ सिगेंरा गांव पहुंचे और  चालक को छुड़ाया। पीड़ित कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने 18 नामजद एवं 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रात में ही धरमू, रवि प्रकाश, संतोष, धर्मजीत, मनोज, अंकुर और अशोक को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा। अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने के साथ दबिश दी जा रही है। 

महमूद अली, सीओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed