फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The house flowing in the Ganges actually turned out to be a hollow iron structure

मिर्जापुर न्यूज

Fri, 13 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
The house flowing in the Ganges actually turned out to be a hollow iron structure
मिर्जापुर। नगर के बरियाघाट पर बृहस्पतिवार की सुबह गंगा की धारा में एक मकान का ढांचा बहता हुआ दिखाई दिया। लोग बहते हुए ढांचे को देख कर हैरान दिखे। यह देखने से पक्का मकान लग रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शुक्त्रस्वार को इसकी पड़ताल की गई तो यह लोहे का खोखला ढांचा निकला।
विज्ञापन

बाढ़ के चलते गंगा का पानी विकराल रूप धारण कर लिया है। गंगा नदी में कुछ ना कुछ बहता हुआ दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह बरिया घाट पर एक मकान नुमा ढांचा बीच गंगा से बहता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने उसे देख कर कहा कि देखने से पक्का मकान लग रहा है, पर पक्के मकान का पानी में बहना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। जिसे लेकर कौतुहल का विषय बना रहा। लोगों ने इसे असंभव बताया। शुक्त्रस्वार को मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि लोहे का खोखला ढांचा था। नगर के ओझला पुल पर मौजूद नाविको ने बताया कि उन्होंने उस ढांचे को पास से देखा है। वह लोहे का खोखला ढांचा नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed