{"_id":"572e546e4f1c1b687b5cd54e","slug":"the-high-level-inquiry-committee-to-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
Updated Sun, 08 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
bhu hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ब्लास्ट की घटना की जांच के लिए कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी है। उनके निर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी में फोरेंसिक के साथ हर क्षेत्र के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।
कुलपति ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को हाल जाना। उन्होंने घायलों को सभी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर मुहैया कराने का निर्देश दिया है। कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बना दी गई है। शाम को एक बार पुन: नई इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का हाल जानने पहुंचे। उनके साथ आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला, एमएस डॉ. उपाध्याय, प्रो. आनंद कुमार आदि शामिल रहे।

शनिवार को जिस वक्त इमरजेंसी में घटना हुई उस वक्त वहां पर मेडिकल अफसर के तौर पर डॉ. डीपी सिंह की ड्यूटी थी। पैरा मेडिकल स्टाफ में कई सिस्टर भी ड्यूटी पर थीं। इसमें सिस्टर सुषमा रीता लाल गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स सीमा सिंह और वार्ड ब्वाय संदीप यादव भी गंभीर रूप से घायल हैं। डॉ. एसके सिंह, डॉ. दीप्तिमान सिंह और डॉ. भारती भी मौके पर पहुंचकर मरीजों और तीमारदारों को इमरजेंसी से बाहर निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन