फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The grand form of the ancient Shiva temple came to the fore in Babhniyav

बभनियांव में सामने आया प्राचीन शिव मंदिर का भव्य स्वरूप

Wed, 02 Mar 2022 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
The grand form of the ancient Shiva temple came to the fore in Babhniyav
वाराणसी। बभनियांव में चल रही खोदाई में जो प्राचीन शिवमंदिर के प्रमाण मिले थे, उसके उत्तरी छोर पर मंगलवार को मंदिर का भव्य स्वरूप भी दिखाई दिया। साथ ही उत्तरी छोर के बाहरी दीवार की जो ईटें करीब 500 साल पहले निकाली गई थीं, उसके निचले हिस्से की जानकारी भी मिली।
विज्ञापन

बीएचयू प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओएन सिंह और सह निदेशक प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवमंदिर में विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा की गई। इसके बाद बाबा का आशीर्वाद लेकर उत्खनन का काम शुरू हुआ। सोमवार को हुए खोदाई कार्य में बड़ी मात्रा में करीब 500 साल पहले मंदिर के बाहरी दीवार से ईटें निकालने का प्रमाण मिला था। प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि इसके नीचे खोदाई जब कराई गई तो उत्तरी वाह्य दीवार की भी जानकारी मिली। इससे मंदिर का गर्भ गृह, अधिष्ठान, प्रदक्षिणा पथ, वाह्य दीवाल का भव्य स्वरूप सामने आया। अब मंदिर के प्रवेश द्वार और गर्भ गृह के अंदर खोदाई कराकर विस्तृत स्वरूप का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed