फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The family handed over the police to those accused of killing Harakulganj's Saraf

हुकुलगंज के सराफ की हत्या के आरोपितों को परिजनों ने किया पुलिस के हवाले

Fri, 27 Dec 2019 02:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 27 Dec 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
The family handed over the police to those accused of killing Harakulganj's Saraf
आरोपित मामा-भांजा - फोटो : a

वाराणसी के हुकुलगंज के सराफ सतीश चंद्र सेठ की हत्या और लूटपाट के दो आरोपियों को शुक्रवार को उनके परिजनों ने जौनपुर जिले की केराकत थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर दोनों को क्राइम ब्रांच की टीम जौनपुर से वाराणसी के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन


खजुरी निवासी सराफ सतीश चंद्र सेठ की हुकुलगंज स्थित उनकी दुकान में मंगलवार रात हत्या कर बदमाश नकदी और जेवर लूट लिए थे। पुलिस के अनुसार, केराकत निवासी राजेश सेठ अपने भांजे प्रयागराज निवासी संदीप कुमार और दो अन्य साथियों के साथ सतीश चंद्र की दुकान में आया था।
विज्ञापन


पहले से परिचित होने के कारण सतीश सभी को दुकान के भीतर ले गए। इस बीच जेवर देख सभी के मन में लालच आ गया। चारों ने मिलकर दुकान के पिछले कमरे में सतीश चंद्र के सिर पर धारदार औजार से वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद लाखों रुपये मूल्य के जेवर लेकर चारों भाग निकले। पुलिस टीमें दोनों आरोपियों से पूछताछ कर दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed