फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The corporation resolved to provide better urban facilities to the people of Kashi

Varanasi News: काशी के लोगों को बेहतर नगरीय सुविधाएं देने का निगम ने लिया संकल्प

Sat, 03 Jan 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The corporation resolved to provide better urban facilities to the people of Kashi
नववर्ष पर मेयर अशोक कुमार तिवारी ने शुक्रवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से काशी की जनता को बेहतर नगरीय सुविधाएं देने का संकल्प लिया। बैठक में समग्र विकास, स्वच्छता, सुव्यवस्थित नगरीय सेवाओं और काशीवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

मेयर ने सभी अधिकारियों से उनके परिवार, माता-पिता और बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि काशी की जनता को सुगम, स्वच्छ और संवेदनशील नगरीय सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित सर्वोपरि है और नगर निगम का प्रत्येक कार्य जनता की अपेक्षाओं एवं काशी की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए।
विज्ञापन

नगर निगम को काशी की सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप विशेष आयोजनों की पहल करनी चाहिए। इसी क्रम में नगर निगम ने बनारसी व्यंजनों के आयोजन, मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं को घाटों पर चाय वितरण और पतंगबाजी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया। मेयर ने कहा कि नगर निगम केवल प्रशासनिक संस्था नहीं, बल्कि काशी की संस्कृति, परंपरा और जनभावनाओं से जुड़ा हुआ संगठन है। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित नगर निगम की पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed