{"_id":"25e88ba0d1e5b349cddb7c85ab643858","slug":"the-call-will-be-connected-quickly-downloading-speed-increased-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटाफट कनेक्ट होगी कॉल, डाउनलोडिंग स्पीड भी बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फटाफट कनेक्ट होगी कॉल, डाउनलोडिंग स्पीड भी बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 02 Oct 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर से वरुणा पुल तक बीएसएनएल के 56 टॉवरों की क्षमता को निगम ने बढ़ा दिया है। इससे अब यूजर्स को कॉल ड्रॉप और स्लो डाउनलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा शहरी इलाके में लगे 108 अन्य टावरों को भी आधुनिक करने का काम अक्तूबर माह में पूरा कर लिया जाएगा।
बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक करूणेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाबतपुर से वरुणा के बीच 56 टॉवरों को अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए मास्टर स्विचिंग कंट्रोल से जोड़ा गया है। पहले लोगों को 512 केबीपीएस से 1 एमबीपीएस की स्पीड मिल रही थी। अब नेटवर्क के बेहतर होने से लोगों को 1 से 8 एमबीपीएस (मेगा बाइट पर सेकेंड) की स्पीड मिलेगी।
इससे नेटवर्क से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। कॉल कनेक्ट करने में आए दिन लोगों को इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा साथ ही कॉल ड्रॉप वाली समस्या भी दूर होगी। इसका फायदा बीएसएनएल को होगा। डाटा स्पीड बढ़ने से उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ेगी।