फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The beautification work of the crematorium will start after the rain

Varanasi News: बरसात के बाद शुरू होगा महाश्मशान के सुंदरीकरण का काम

Mon, 10 Jul 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
The beautification work of the crematorium will start after the rain
हरिश्चंद्र घाट पर होगा मोक्ष द्वार, संवरेगा मणिकर्णिका घाट
विज्ञापन

मणिकर्णिका तीर्थ और हरिश्चंद्र घाट की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री के शिलान्यास के बाद अब स्मार्ट सिटी ने काम तेज कर दिया है। बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। हरिश्चंद्र घाट पर मोक्ष द्वार बनेगा। वहीं मणिकर्णिका घाट के जीर्णोद्धार और विकास के कार्य होंगे। दोनों घाटों को जयपुर और चुनार के गुलाबी पत्थरों से नागर शैली में विकसित किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि शिलान्यास के बाद हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट की डिजाइन पर काम किया जा रहा है। इससे जुड़े कागजात तैयार कराए जा रहे हैं। निर्माण के कार्य बरसात के बाद कराए जाएंगे। मणिकर्णिका घाट से तारकेश्वर मंदिर तक की इमारत को नागर शैली में विकसित किया जाएगा। मणिकर्णिका घाट पर शवयात्रियों के लिए सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। घाट के पुनर्विकास का काम सीएसआर फंड से होगा। संपूर्ण घाट के अलावा मणिकर्णिका कुंड, रत्नेश्वर महादेव मंदिर का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। तारकेश्वर महादेव मंदिर तक तीन मंजिला और तारकेश्वर महादेव से दत्तात्रेय पादुका तक (300 से 400 मीटर) का निर्माण होगा।
विज्ञापन

---
17.56 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार
मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास और जीर्णोद्धार के लिए 17.56 करोड़ की लागत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके तहत मणिकर्णिका घाट पर शव पंजीकरण कार्यालय, शव और शव यात्रियों के लिए शवदाह स्थल तक पहुंचने के लिए अलग-अलग रास्ते, शवदाह से पहले होने वाली धार्मिक रीति रिवाज आदि के लिए विशेष स्थान, शव स्नान की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
लकड़ी बेचने वालों के लिए होगा प्लाजा
मणिकर्णिका घाट के पास बेतरतीब रखी लकड़ियों से लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब लकड़ी बेचने वालों के लिए व्यवस्थित प्लाजा बनेगा। यहां लकड़ियों का स्टोरेज भी किया जा सकेगा। दोनों घाट पर निर्माण कार्य हाई फ्लड जोन से ऊपर होंगे। बाढ़ के उच्चतम बिंदु से ऊपर, छत पर वीआईपी के लिए अलग से बैठने के लिए व्यवस्था होगी। घाट तक लकड़ी लाने के लिए रैंप का निर्माण कराया जाएगा। शौचालय, पीने का पानी, प्रतीक्षालय, व्यूइंग एरिया, मणिकर्णिका के आसपास के हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स, चक्र पुष्करणी कुंड, तारकेश्वर मंदिर, रत्नेश्वर मंदिर व दत्तात्रेय पादुका तक का भी जीर्णोद्धार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed