फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The bad patties, money back if he asks students beaten

खराब पैटीज दी, पैसे वापस मांगे तो छात्रों को पीटा

Tue, 13 Oct 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 13 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
The bad patties, money back if he asks students beaten
थाना क्षेत्र के केराकतपुर स्थित एक कांवेंट स्कूल के आठ मासूम बच्चों को सोमवार को कैंटीन के कर्मचारी ने कमरे में बंधक बनाकर पीटा। बच्चे स्कूल कैंपस स्थित कैंटीन में पैटीज खाने गए थे। आरोप है कि पैटीज खराब निकलने पर बच्चों ने अपने पैसे वापस मांगे तो कैंटीन के कर्मचारी ने उन्हें एक कमरे में बंद कर पीटा। अन्य छात्रों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। जानकारी के बाद शाम को स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। मामले की शिकायत लोहता थाने में की गई। पुलिस ने आरोपी मोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उसका कहना है कि बच्चे कैश बॉक्स से पैसे चुरा रहे थे।
विज्ञापन


चांदपुर, केराकतपुर निवासी शिवम पांडेय, राहुल, अनुराग, हरिओम, ऋषभ,   शिवम, नदीन, आर्यन एक स्थानीय कांवेंट स्कूल में कक्षा सात में पढ़ते हैं। सोमवार को शिवम का जन्मदिन था। इसकी पार्टी देने के लिए वह दोपहर बाद अपने सात दोस्तों को लेकर कैं टीन गया। पैटीज लेकर सभी खाने लगे। पैटीज में सड़ा आलू मिलने पर सभी ने उसे फेंक दिया और अपने पैसे वापस मांगने लगे। आरोप है कि इस पर कैंटीन में काम करने वाला मोनू गुप्ता भड़क गया और सभी बच्चों को एक कमरे में बंद कर पिटाई की।
विज्ञापन


आर्यन का हाथ जला दिया जबकि अनुराग को गैस की पाइप से पीटा गया। कैंटीन से सटे मैदान में खेल रहे अन्य छात्रों ने बच्चों को बंद कमरे से बाहर निकाला। जानकारी के बाद बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचे और हंगामा कर दिया। शाम को वह लोहता थाने पहुंचे। एसओ लोहता गोपाल जी गुप्ता का कहना है कि आरोपी कर्मचारी मोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed