{"_id":"572d03084f1c1b9c4a5cd533","slug":"tenants-will-have-to-charge-user","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदारांे को भी देना होगा यूजर चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराएदारांे को भी देना होगा यूजर चार्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 07 May 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
किराएदारांे को भी देना होगा यूजर चार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जिन 14 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन चल रहा है, उन क्षेत्रों के किराएदारों को भी यूजर चार्ज देना होगा। दरअसल मल्टीस्टोरी या तीन से चार मंजिला भवनों में रहने वाले किराएदार शुल्क नहीं दे रहे हैं। जबकि कूड़ा वहां सबसे अधिक निकल रहा है।
कूड़ा उठाने वाली निजी संस्था की शिकायत पर अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि मकान मालिक के साथ ही किराएदारों को भी 50 रुपये प्रति महीने के हिसाब से यूजर चार्ज देना होगा। ऐसा नहीं करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। कियाना संस्था के बोर्ड डायरेक्टर शरद ने शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी से मिलकर इसकी शिकायत की।
बताया कि भेलूपुर वार्ड में नवाबगंज, नरिया, नेवादा, सुंदरपुर, बिरदोपुर, नगवा, रानीपुर, भेलूपुर और वरुणापार जोन में सिकरौल, सरसौली, राजाबाजार, नरायनपुर, शिवपुर और ढिठोरी महाल में डोर टू डोर डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है। नियमित रूप से कूड़ा उठाए जाने के बाद भी 15-20 फीसदी ही लोग यूजर चार्ज दे रहे हैं।
विज्ञापन
यूजर चार्ज देने के लिए कहने पर भी लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत नरिया, सुंदरपुर, नेवादा इलाके में आ रही है। वजह, इन क्षेत्रों हास्टल, बहुमंजिला भवनों में रहने वाले किराएदारों की संख्या अधिक है। इन क्षेत्रों से कूड़ा भी अधिक निकलता है लेकिन यूजर चार्ज बहुत कम लोग देते हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अपर नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिन भी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होगा, वहां किरायेदारों को भी यूजर चार्ज देना होगा।