मकान बनाने के लिए खोदी गई नींव में मजदूरों को मिला कुछ ऐसा, देख कर दंग रह गए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मकान निर्माण के लिए खोदी गई नींव में मजदूरों को कुछ ऐसा मिला कि सभी के होश उड़ गए। मकान की नींव में एक 12 वर्षीय किशोर को मौत के घाट उतारने के बाद शव को छुपाने की कोशिश की गई थी। पुलिस किशोर के साथ खेलने वाले तीन दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा क्षेत्र की नई बस्ती देव पोखरी निवासी रिक्शा चालक मेराज के चार बच्चों में सबसे बड़ा सलमान रविवार की सुबह घर से खेलने के लिए निकला तो वापस नहीं लौटा। मेराज के घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर अब्दुल वहीद के मकान निर्माण के लिए शनिवार को जेसीबी से नींव खोदी गई थी।
सोमवार की शाम चार मजदूर नींव भरने के लिए सफाई कर मिट्टी निकाल रहे थे। इसी दौरान मिट्टी के नीचे से एक किशोर का शव बरामद हुआ तो मजदूरों ने शोर मचाया। शोर सुन कर मुहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और थोड़ी ही देर में शव की शिनाख्त सलमान के तौर पर हुई।
मुहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सलमान के पिता की पुरानी रंजिश को वारदात की वजह मान कर तफ्तीश कर रही है। सलमान के चेहरे और पीठ पर ईंट या किसी अन्य वजनी चीज से वार किया गया था।
थानाध्यक्ष भेलूपुर ने बताया कि परिजनों के अनुसार उनका किसी से विवाद नहीं है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रकरण को लेकर सलमान के साथ खेलने वाले तीन दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
मेरे बेटे ने क्या बिगाड़ा था किसी का जो उसे मार डाला...
सलमान का शव मिट्टी के नीचे से बरामद हुआ तो थोड़ी ही देर में उसका पिता मेराज और मां रेशमा भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देख रेशमा अचेत हो गई। दूसरों के घर में बर्तन मांजने का काम करने वाली रेशमा होश में आने पर वह बार-बार यही कह रही थी कि आखिर मेरे बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो इतनी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।
रेशमा ने कहा कि उसका बेटा अपने छोटे भाई की टीशर्ट और उसका चप्पल पहन कर घर से निकला था। पढ़ाई न करने वाले सलमान को हमेशा कहीं आने-जाने से रोकते थे लेकिन खेलने के चक्कर में वो बच्चों के साथ घर से निकल जाता था। मेराज का कहना था कि अभी तो वह अपने बेटे को खोज ही रहा था। तब तक बच्चे का शव मिलने का शोर हुआ और वो मौके पर आया तो उसने मृत पड़े सलमान को देखा।